Home धर्म | समाज गुरू के बिना सफलता हासिल नहीं हो सकती: पवन ग्रोवर

गुरू के बिना सफलता हासिल नहीं हो सकती: पवन ग्रोवर

0

यमुनानगर। रादौर संत निरंकारी भवन रादौर के मुखी पवन ग्रोवर ने कहा कि परमात्मा ने सृष्टि की रचना बहुत ही खुबसुरत अंदाज में की है। ऐसा सुंदर यह संसार बनाया है। जिसमें विविधता होते हुए भी खुबसुरती है। लेकिन इंसान ही कुदरत की सुंदरता को कुरूपता देने का प्रयत्यन कर रहा है। इंसान अपनी चाल और व्यवहार से धरती की सुंदरता को खत्म करने पर आमादा है हमें चाहिए कि हम धरती की सुंदरता को बिगाडे नही बल्कि खुबसुरती को बरकरार रखते हुए इसके रूप को ओर निखार दें। उन्होंने कहा कि गुरु के बिना इंसान की कोई गति नहीं है। गुरु ही इंसान को सही रास्ता दिखाता है। इसलिए हमें गुरु की शरण मेें जाकर अपने जीवन का उद्धार करना चाहिए। तभी हमारा जीवन सफल हो सकता है। गुरु ही इंसान को सही रास्ता दिखाता है। बिना गुरू के कोई भी सफलता हासिल नहीं कर सकता। दुनिया के सभी महान लोगों ने अपने गुरू के कारण सफलता हासिल की।