Home जिले के समाचार यमुनानगर विधायक ने जैन कॉलोनी में ट्यूबवेल का उद्घाटन किया

यमुनानगर विधायक ने जैन कॉलोनी में ट्यूबवेल का उद्घाटन किया

0
यमुनानगर विधायक ने जैन कॉलोनी में ट्यूबवेल का उद्घाटन किया

यमुनानगर। कैंप की जैन कॉलोनी में खेड़ा महाराज जी के पास विधायक घनश्याम अरोड़ा द्वारा नारियल फोड़ कर नए ट्यूबवेल का उद्घाटन किया गया। काफ़ी समय से जैन कालोनी के निवासी ट्यूबवेल की माँग कर रहे थे और विधायक ने कालोनी वासियों को आ रही पानी की दिक्कत से निजात दिलाने के लिए यह ट्यूबवेल लगाने का वादा किया था। उसी वादे को पूरा करते हुए इसका उद्घाटन किया गया। विधायक ने सरकार की उपलब्धियाँ गिनवाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग का विकास हो रहा है। प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास कार्य चल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने यमुनानगर की कोई सुध नहीं ली और यमुनानगर से हमेशा सौतेला व्यवहार किया। भाजपा के सत्ता में आने के बाद से यमुनानगर में इतने विकास कार्य हो चुके हैं जो पिछले कई वर्षों में नहीं हुए। उन्होंने यह भी कहा की मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करोड़ों रुपयों की राशि की स्वीकृति यमुनानगर के विकास के लिए की है। मौके पर पवन बिट्टु, संगीता सिंघल, मंडल अध्यक्ष तुलसी गोस्वामी, उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, राजेंद्र राणा, सुरेंद्र शर्मा, नितिन कपूर, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी बांके अरोड़ा, युवा मंडल अध्यक्ष सुनील दत्त , महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुसुम मेहता, राकेश प्रजापत सतीश ठाकरे गुलशन अरोड़ा विजय कालड़ा विक्की मेहंदीरत्ता चुन्नीलाल आदि काफी संख्या में मौजूद थे।