Home जिले के समाचार जन सेवाओं में जुटे कर्मियों को हैल्पिंग हैंडस ग्रुप ने बांटे 1500 मास्क

जन सेवाओं में जुटे कर्मियों को हैल्पिंग हैंडस ग्रुप ने बांटे 1500 मास्क

0
जन सेवाओं में जुटे कर्मियों को हैल्पिंग हैंडस ग्रुप ने बांटे 1500 मास्क
नगर निगम सीएसआई अनिल नैन को मास्क देते हैल्पिंग हैंडस ग्रुप संस्था के पदाधिकारी
– स्वास्थ्य विभाग को सेनिटाइज करने के लिए दिया 50 किलो सोडियम हाईपोक्लोराइड
यमुनानगर। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर आम जन की सेवाओं में जुटे नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के लिए मंगलवार को हैल्पिंग हैंडस ग्रुप संस्था ने 1500 मास्क वितरित किए। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को सेनिटाइज करने के लिए 50 किलोग्राम सोडियम हाईपोक्लोराइड दिया गया।
संस्था के पदाधिकारी डा. नरेंद्र सिंह शाही व रवि सिब्बल ने सबसे पहले सिविल अस्पताल में सीएमओ डा. विजय दहिया को 800 मास्क व 50 किलोग्राम सोडियम हाईपोक्लोराइड दिया। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुड़िया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हमीदा समेत कई स्वास्थ्य केंद्रों में 150-150 मास्क वितरित किए। इसके बाद संस्था के पदाधिकारी नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने नगर निगम सीएसआई अनिल नैन को मास्क वितरित किए। डा. नरेंद्र शाही ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के कर्मचारी जन सेवाओं में जुटें हुए है। जिन्हें सबसे अधिक मास्क व सेनीटाइजर की जरूरत है। इनकी सेवाएं महान है। कर्मचारी को कोरोना से बचाव को लेकर संस्था की ओर से मंगलवार को मास्क वितरित किए गए। भविष्य में कहीं से भी ओर डिमांड आने पर संस्था द्वारा मास्क उपलब्ध करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपनी सेवाएं देते समय कर्मचारियों को भी सावधानी बरती चाहिए। मास्क लगाकर अपनी सेवाएं दे। मास्क को छह घंटे से अधिक देर तक न पहले। इस्तेमाल के बाद मास्क को दबा दे या बंद डस्टबिन में डाले। इसके अलावा निर्धारित समय अनुसार अपने हाथों को धोते रहे या सेनिटाइज करते रहे। घरों में बाहर से आने वाले सामान को भी ध्यान से इस्तेमाल करें। पहले उसे सेनिटाइज करे या अच्छी तरह धो ले। इसके बाद ही उसका इस्तेमाल करें।
शहरवासियों को घरों में रहने का दिया जा रहा संदेशः
सीएसआई अनिल नैन ने कहा कि सरकार द्वारा लगाए गए लॉक डाउन का हर शहरवासी पालन करें। यदि बहुत ही जरूरी काम हो, तभी घर से निकले। लोगों को सब्जी व फल उनके घर पर ही मिले, इसके लिए रेहड़ियों पर सब्जी बेचने वालों को कॉलोनियों की हर गली में जाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से सार्वजनिक स्थानों व भवनों को सेनिटाइज किया जा रहा है। डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले वाहन के माध्यम से शहरवासियों को अपने घरों में ही रहने का संदेश दिया जा रहा है। हर शहरवासी नगर निगम व सरकार के निर्देशों का पालन करें।