Home जिले के समाचार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के स्‍टॉफ ने दी स्वास्थ्य जांच सम्बंधी सामग्री

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के स्‍टॉफ ने दी स्वास्थ्य जांच सम्बंधी सामग्री

0
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के स्‍टॉफ ने दी स्वास्थ्य जांच सम्बंधी सामग्री
यमुनानगर हलचल। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जगाधरी व यमुनानगर की शाखाओं के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा कोरोना वायरस की बीमारी में सहायता व लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए 60 पीपीई किट, 25 पल्स ऑक्सीमीटर, 20 थर्मो स्केनर तथा 95 फेस मास्क जिलाधीश मुकुल कुमार को कुरूक्षेत्र व यमुनानगर के क्षेत्रीय प्रबंधक रणसिंह ने सौंपे। यह उक्त स्वास्थ्य जांच सम्बंधी सामग्री स्वास्थ्य विभाग के लिए प्रदान की गई है। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया, स्टेट बैंक आफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय कुरूक्षेत्र के मुख्य प्रबंधक राजकुमार छाबड़ा, जिला सचिवालय स्टेट बैंक आफ इंडिया के प्रबंध सुशील वर्मा, डीडीपीओ शंकर लाल गोयल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
जिलाधीश मुकुल कुमार ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया व इसके अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि इससे पहले भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 500 ग्लवज, 500 फेस मास्क व 500 सैनिटाइजर भी उपलब्ध करवाए गए है। इसके अतिरिक्त 2 लाख 51 हजार 500 रूपये की राशि का चैक भी नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 की विश्व व्यापी महामारी की रोकथाम में सहायता हेतू एसबीआई के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रदान किया गया है।