Home जिले के समाचार न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी से कांग्रेस पार्टी के झूठ की हवा निकली : कंवरपाल

न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी से कांग्रेस पार्टी के झूठ की हवा निकली : कंवरपाल

0
न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी से कांग्रेस पार्टी के झूठ की हवा निकली : कंवरपाल
#यमुनानगर_हलचल न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी होने से कांग्रेस पार्टी के झूठ की हवा निकल गई है। किसानों की फसल पहले की तरह सरकार एमएसपी पर खरीदेगी। यह शब्द शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहें।
जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा मंडल छछरौली में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसानों की बैठक को संबोधित करने के लिए शिक्षा मंत्री कंवरपाल उनके बीच पहुंचे। बैठक में पहुंचने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर शिक्षा मंत्री कंवरपाल का स्वागत किया। हरियाणा सरकार में कैबिनेट शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि मंडियों की व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी। केंद्र की मोदी सरकार ने रबी फसलों की बुवाई से पहले फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य इसलिए घोषित किया कि किसान अपने फायदे के अनुसार फसल की बुवाई कर सकें। उन्होंनेे किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा पारित कृषि कानून किसानों के हितों की रक्षा करेंगें।भाजपा सरकार का लक्ष्य है कि किसानों को पैदावार का अच्छा दाम मिल सके। यह कृषि सुधार 21वीं सदी की जरूरत है। किसानों को संबोधित करते हुए मंत्री कंवरपाल ने कहा कि इन कानूनों के पास होने से पहले किसानों के हाथ.पांव बंधे हुए थे लेकिन अब वह अपना उत्पादन देश की किसी भी मंडी में बेचने के लिए स्वतंत्र हैं।  शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने भाजपा कार्यकर्ता एवं किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि के रूप में 6000 रूपया वार्षिक किसानों के खाते में डाला जा रहा है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से करोड़ों किसानों को लाभ पहुंच रहा है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि 25 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म की जयंती के अवसर पर ओनलाइन वैबिनार आयोजित करेगी। जिसमें सभी भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे। भाजपा मंडल छछरौली की बैठक में सभी शक्ति केंद्र प्रमुख व बूथ प्रमुखों को 25 सितंबर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के कार्यक्रम के लिए सामग्री प्रदान की गई। मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह ने इस अवसर पर कहा कि मोदी सरकार द्वारा पारित किए गए कानूनों का भाजपा मंडल छछरौली स्वागत करता है।
इस दौरान मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश दमोपुरा, जिला उपाध्यक्ष रामपाल नम्बरदार, भाजपा नेता जगदीश धीमान, महामंत्री शिवकुमार लेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन अरोड़ा, कुलदीप राणा, गौरव गोयल, सोरन सिंह कश्यप, कृष्ण हडौली, जय कुमार,  डॉ राजकुमार अत्रि, सचिन गुर्जर, सुधीर गर्ग, सुभाष कुमार, अनुज गोयल, कर्म सिंह, रामजतन डमौली, कालाराम सलेमपुर, राजेश कटारिया पंजेटो, मालांगीर मानीपुर, राजेश भारद्वाज कोट, रामपाल शर्मा कोट, सरपंच सर्वजीत सिंह, चमनलाल चगनौली, दिनेश पराशर, राजकुमार तुगलपुर, संजीव सैनी, रमेश दमोपुरा, राजकुमार शर्मा व भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग मौजूद रहें।