Home जिले के समाचार Yamunanagar : जिला में कोरोना के केवल 172 सक्रिय मरीज – डा. दहिया

Yamunanagar : जिला में कोरोना के केवल 172 सक्रिय मरीज – डा. दहिया

0
Yamunanagar : जिला में कोरोना के केवल 172 सक्रिय मरीज – डा. दहिया
#यमुनानगर_हलचल। कोविड-19 के चलते उपायुक्त मुकुल कुमार ने जिला यमुनानगर की स्थिति के बारे जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर कोविड-19 का रिकवरी रेट 94.81 प्रतिशत हो गया है। जिला यमुनानगर का डबलिग रेट 176 दिन है। अब तक जिले में कुल 5129 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। आज 21 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। अब तक जिले में 4863 कोरोना पोजिटीव मरीज ठीक हो चुके हैं। आज 27 अक्तूबर 2020 को 15 नए कोरोना के केस आए हैं। जिनमें 38 वर्षीय पुरूष गांव मछरौली से, 47 वर्षीय पुरूष मुखर्जी पार्क जगाधरी से, 25 वर्षीय पुरूष शान्ति कालोनी जगाधरी से, 25 वर्षीय पुरूष गर्ग सन्स इण्डस्ट्रीज जगाधरी से, 30 वर्षीय महिला खडडा कालोनी यमुनानगर से, 43 वर्षीय पुरूष गांव सढौरा से, 35 वर्षीय पुरूष गांव सुघ माजरी से, 67 वर्षीय पुरूष गांव गुंिदयाना से, 50 वर्षीय महिला न्यू बस्ती जगाधरी से, 60 वर्षीय महिला गांव महमूदपुर सढौरा से, 36 वर्षीय महिला गांव सरांवा से, 30 वर्षीय महिला गांव पाबनी कलां से, 30 वर्षीय महिला गांव नैनावाली से, 70 वर्षीय महिला आदर्श कालोनी मुस्ताफाबाद से, 22 वर्षीय पुरूष माडल टाउन का रहने वाला है जिला यमुनानगर में 85 पोजिटीव मरीजों को घर पर ही ‘होम आईसोलेट किया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 172 सक्रिय मरीज हैं जिनमें से 48 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के हस्पतालों में दाखिल हैं। आज 27 अक्तूबर 2020 को शाम 4 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 442 सेम्पल लिए गए हैं और सेम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 103458 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 97378 सैम्पलों की रिपोर्ट नैगेटीव आयी है तथा 1005 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन न. 9817664700, 9817820600, 9817889600 है।