Home जिले के समाचार Yamunanagar : पुलिस ने ’हर घर लक्ष्मी’ के साथ मनाई दिवाली’

Yamunanagar : पुलिस ने ’हर घर लक्ष्मी’ के साथ मनाई दिवाली’

0
Yamunanagar : पुलिस ने ’हर घर लक्ष्मी’ के साथ मनाई दिवाली’

यमुनानगर हलचल। एक तरफ जहाँ लोग अपने घर में लक्ष्मी के आगमन के लिए सजावट और पाठ पूजा करने में व्यस्त दिखे, वहीं हरियाणा पुलिस ने जिले भर में शुक्रवार को ’हर घर लक्ष्मी’ के बारे में जागरूकता फैलाते हुए दिवाली मनाई। इस दौरान महिला पुलिस थाने की  एस एच ओ  सोमवती और दुर्गा शक्ति की टीम ने शहर के अलग अलग क्षेत्रों का दौरा किया। इस अभियान के अंतर्गत महिला पुलिस की टीम ने शहर के कुछ घरों में जाकर दिवाली की बधाई दी और उन्हें ’हर घर लक्ष्मी’ के बारे में अवगत कराया।

पुलिस टीम ने जिले भर में महिलाओं को दुर्गा शक्ति एप्प एवं महिला पुलिस थाना के बारे में जागरूक भी किया। महिला पुलिस थाना की  एसएचओ सोमवती ने बताया कि महिला सुरक्षा किसी भी प्रदेश व देश के विकास के लिए बहुत एहिमियात रखता है। महिलाएं दुर्गा शक्ति एप को मोबाइल में डाउनलोड कर किसी भी परिस्थिति में इस्तेमाल कर पुलिस की मदद मांग सकती है। कोई भी महिला अगर उनके पास किसी प्रकार की राय भी लेना चाहे तो उनका स्वागत है। हम सभी साथ मिलकर अपने प्रदेश व देश को और भी बेहतर जगह बना सकते हैं।

’हर घर लक्ष्मी’ क्या है..?

हरियाणा पुलिस का ’हर घर लक्ष्मी’ अभियान कहता है की हमारे घर की महिलाएं ही लक्ष्मी माँ का प्रतीक है। सभी को उनका हमेशा खुश रखना चाहिए ताकि घर में सुख एवं समृद्धि प्राप्त हो सके। हम सब के घर में लक्ष्मी है।

-पुलिस हर घड़ी में आपके साथ है

पुलिस ने इस अभियान के दौरान सभी को यह बताया कि हरियाणा पुलिस लोगों से जुड़कर उनकी मदद करने का सार्थक प्रयास कर रही है। ’हर घर लक्ष्मी’ भी इसी मुहिम का एक हिस्सा है।