Home देश | प्रदेश | बाजार हलचल National : भारती-हर्ष हुए गिरफ्तार, सुबह होगें कोर्ट में पेश

National : भारती-हर्ष हुए गिरफ्तार, सुबह होगें कोर्ट में पेश

0
National : भारती-हर्ष हुए गिरफ्तार, सुबह होगें कोर्ट में पेश

देश हलचल। एनसीबी ने आज कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर छापेमारी की थी। छापेमारी में भारती के घर से 86.5 ग्राम गांजा मिला था। जिसके बाद दोनों एनसीबी के दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया गया। अब एनसीबी ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को गिरफ्तार कर लिया है। हर्ष-भारती के गिरफ्तार होने के बाद टीवी इंडस्ट्री के लोग बहुत नाराज हैं।

भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने ये मान लिया है कि वो ड्रग्स लेते थे। दोनों को कल सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा। कुछ ड्रग्स पेडलर्स ने गिरफ्तारी के बाद भारती सिंह का नाम लिया था। वो ड्रग्स रखती थीं और लिया भी करती थीं।

भारती की गिरफ्तारी के बाद टीवी कलाकारों में टेंशन बढ़ गई है किस-किस का भारती ने नाम लिया है। वो कहां से मंगाती थीं गांजा। कौन-कौन करता था इसका उपयोग, इन सब सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है।

बॉलीवुड दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आया ड्रग्स कनेक्शन कई फिल्मी हस्तियों के लिए जी का जंजाल बन चुका है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने हाल ही में ड्रग्स मामले में अभिनेता अर्जुन रामपाल से करीब सात घंटे तक पूछताछ की थी।