Home जिले के समाचार Yamunanagar : प्रदेश में बरोदा उपचुनाव से बदल चुका है राजनीतिक माहौल – सैनी

Yamunanagar : प्रदेश में बरोदा उपचुनाव से बदल चुका है राजनीतिक माहौल – सैनी

0
Yamunanagar : प्रदेश में बरोदा उपचुनाव से बदल चुका है राजनीतिक माहौल – सैनी

रादौर हलचल। विधायक डा. बीएल सैनी ने शनिवार को अपने कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने 6 दिसंबर को गांव धौलरा व संधाली में आयोजित होने वाले राज्यसभा सांसद व कांगे्रस नेता दीपेन्द्र हुड्डा के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओ की डयूटियां लगाई।

रादौर विधायक बीएल सैनी ने बताया कि 6 दिसंबर को सासंद दीपेन्द्र हुड्डा किसानो से बातचीत करेगें और उनकी समस्याओ के बारे जानकारी लेगें। उन्होनें कार्यकर्ताओ से अपील की कि वह अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचे और अपने नेता के विचार सुने।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए डा. बीएल सैनी ने कहा कि प्रदेश का राजनीतिक माहौल बरौदा उपचुनाव से पूरी तरह से बदल चुका है। जिस प्रकार कांगे्रस कार्यकर्ताओ ने बरौदा उपचुनाव में मेहनत की उससे स्पष्ट है कि अब कांग्रेस कार्यकर्ता पहले से अधिक मजबूती से कार्य कर रहा है और इसी मेहनत के बल पर आगामी चुनाव में जीत कांग्रेस पार्टी की ही होगी और एक बार फिर से प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओ की सरकार बनेगी।

उन्होनें कहा कि भाजपा ने 3 कृषि विधेयको से किसानो को बर्बादी की ओर ले जाने का कार्य किया है। जिससे आज वह किसान जो कांगे्रस राज में खुशहाली में मार्ग पर बढ़ रहा था वहीं आज बर्बादी के रास्ते पर चलने पर विवश है। भाजपा जब से सत्ता में आई है तब से हर वर्ग शोषण का शिकार हो रहा है। भाजपा के कुशासन से किसान, मजदूर, व्यापारी व कर्मचारी हर वर्ग त्रस्त है। भाजपा सरकार जनविरोधी सरकार साबित हो चुकी है। हर वर्ग के लोग बदहाली का जीवन जीने पर मजबूर है।

किसान अपनी फसल के भुगतान व गलत नीतियों से परेशान है तो युवा वर्ग नौकरी न मिलने से निराश है। कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर आवाज बुलंद कर रहे है तो वहीं व्यापारी टैक्स की मार से घाटा झेल रहा है। आगामी समय में देश व प्रदेश में भाजपा का सत्ता से बाहर होना लगभग तय है। मौके पर विशाल सैनी, परमजीत धीमान, अशोक गुंदियाना, ताराचंद बुबका, गुरमीत सढूरा, रणधीर अलीपुरा, देवेन्द्र लक्की पार्षद, निरंजन पोटली, बलजीत घेसपुर, बरखाराम पासंरा, जगमाल पंच इत्यादि मौजूद थे।