Home जिले के समाचार Yamunanagar : गणतंत्र दिवस समारोह 2021 में चौ. रणजीत सिंह करेंगे ध्वजारोहण

Yamunanagar : गणतंत्र दिवस समारोह 2021 में चौ. रणजीत सिंह करेंगे ध्वजारोहण

0
Yamunanagar : गणतंत्र दिवस समारोह 2021 में चौ. रणजीत सिंह करेंगे ध्वजारोहण

Yamunanagar Hulchul : Republic Day Function 2021 – Ch. Ranjit Singh will hoist the flag

पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर से किया मंत्री का सम्मान

यमुनानगर हलचल। हरियाणा के विद्युत एवं जेल मंत्री चौ. रणजीत सिंह का यमुनानगर पहुंचने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्वागत किया। इस मौके पर पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ आनर से उनका सम्मान किया।
उपायुक्त मुकुल कुमार, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, अतिरिक्त उपायुक्त रणजीत कौर, जगाधरी के एस.डी.एम. दर्शन कुमार, जिला परिवहन अधिकारी भारत भूषण कौशिक, जिला परिषद व ग्रामीण विकास अभिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन आहूजा, रादौर के एस.डी.एम. सुशील कुमार, नगराधीश हरप्रीत कौर, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की सम्पदा अधिकारी विजया मलिक, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता योगराज व जिला के अन्य अधिकारियों ने विद्युत मंत्री का स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि विद्युत मंत्री रणजीत सिंह 26 जनवरी को प्रात: 10 बजे पुलिस लाईन मैदान यमुनानगर में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे व परेड की सलामी लेंगे।
.
Please follow below social handles to get updates from Yamunanagar Hulchul
Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog