Home जिले के समाचार Yamunanagar : 1 फरवरी से शुरू होंगी 6ठीं से 8वीं तक की कक्षाएं

Yamunanagar : 1 फरवरी से शुरू होंगी 6ठीं से 8वीं तक की कक्षाएं

0
Yamunanagar : 1 फरवरी से शुरू होंगी 6ठीं से 8वीं तक की कक्षाएं

Yamunanagar Hulchul : Classes from 6th to 8th will start from 1st February in Haryana

– जल्द ही गाईडलाईन जारी होंगी गाईडलाइंस
– प्राइमरी की कक्षाएं भी लगाने पर करेंगे विचार 

यमुनानगर हलचल। 1 फरवरी से कक्षा 6 से लेकर 8वीं तक की कक्षाएं लगने जा रही हैं। यह घोषणा बुधवार को शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने चंडीगढ़ में की। मंत्री ने कहा कि कक्षाएं कोरोना गाईडलाईन के हिसाब से चलेंगी। छात्रों को टेबलेट देने का भी विचार है। स्कूल खोलने से पूर्व में भी गाईडलाईन जारी की गई थी, अब जल्द ही गाईडलाईन जारी होंगी। ताकि छात्र, अभिभावक और स्कूल स्टॉफ इसके हिसाब से तैयारी कर सके।

मंत्री ने बताया कि 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं चल रही हैं। इस दौरान मंत्री ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस का सत्ता में आने का कोई चांस नहीं है। भाजपा की नीति और नियत दोनों स्पष्ट है। सरकार पारदर्शिता से काम कर रही है और भविष्य में भी भाजपा की सरकार आएगी। जनता को विश्वास में लेकर विकास कार्य करवाए जाएंगे।

.
Please follow below social handles to get updates from Yamunanagar Hulchul
Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog