Home जिले के समाचार Yamunanagar : मंगलवार को Yamunanagar में 9 कोरोना मरीज हुए ठीक, 9 नए मामले

Yamunanagar : मंगलवार को Yamunanagar में 9 कोरोना मरीज हुए ठीक, 9 नए मामले

0
Yamunanagar : मंगलवार को Yamunanagar में 9 कोरोना मरीज हुए ठीक, 9 नए मामले

Yamunanagar Hulchul : 9 Corona Patients Recover in Yamunanagar, 9 new cases

– Yamunanagar जिले में रिकवरी रेट 96.72 प्रतिशत।
– सेम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है।

यमुनानगर हलचल। कोविड-19 के चलते उपायुक्त मुकुल कुमार ने जिला यमुनानगर की स्थिति के बारे जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर कोविड-19 का रिकवरी रेट 96.72 प्रतिशत हो गया है। जिला यमुनानगर का डबलिग रेट 183 दिन है। अब तक जिले में कुल 6843 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं।
Yamunanagar जिला में 9 कोरोना मरीज ठीक हुए, 9 नए मरीज भी मिलेे
उन्होंने बताया कि आज 9 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। अब तक जिले में 6619 कोरोना पोजिटीव मरीज ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को 9 कोरोना के केस आए हैं, जिनमें 48 वर्षीय मॉडल टाउन से, 10 वर्षीय लडका व 5 वर्षीय लडका जोगिन्द्र नगर से, 34 वर्षीय पुरूष, 34 वर्षीय महिला, 54 वर्षीय महिला व 18 वर्षीय लडका सेक्टर 17 जगाधरी से, 61 वर्षीय पुरूष गांव राजपुरा भम्भोल से, 65 वर्षीय पुरूष मॉडल टाउन का रहने वाला है। जिला यमुनानगर में 36 पोजिटीव मरीजों को घर पर ही ‘होम आईसोलेट’ किया गया है।
Yamunanagar जिला में कोरोना के 72 सक्रिय मरीज
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 72 सक्रिय मरीज हैं जिनमें से 12 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के हस्पतालों में दाखिल हैं। मंगलवार को शाम 3 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 50 सेम्पल लिए गए हैं और सेम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 193897 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 185868 सैम्पलों की रिपोर्ट नैगेटीव आयी है तथा 1186 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन न. 9817664700, 9817820600, 9817889600 है।
.
Please follow below social handles to get updates from Yamunanagar Hulchul
Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog