Home जिले के समाचार Yamunanagar : यमुनानगर विधायक ने लगवाई कोरोना-19 वैक्सीन की पहली डॉज

Yamunanagar : यमुनानगर विधायक ने लगवाई कोरोना-19 वैक्सीन की पहली डॉज

0
Yamunanagar : यमुनानगर विधायक ने लगवाई कोरोना-19 वैक्सीन की पहली डॉज
Yamunanagar : कोरोना टीका लगवाते विधायक।

Yamunanagar Hulchul : Yamunanagar MLA Gets First Dodge of Corona-19 Vaccine

Yamunanagar, 4 March. कोविड-19 के वैक्सीनेशन के चलते गुरुवार को विधायक यमुनानगर घनश्याम दास अरोडा ने सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया की उपस्थिती में अपने पहले डॉज की कोरोना-19 की वैक्सीन मुकन्द लाल जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर में लगवाई।

वैक्सीनेशन के तीसरे चरण का आरम्भ 1 मार्च से हो गया है।  तीसरे चरण के टीकाकरण के बारे में जानकारी देते हुये सिविल सर्जन डॉ. दहिया ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ट नागरिकों व 45 वर्ष से 59 वर्ष तक की आयु के ऐसे व्यक्तियों को लगाई जा रही है, जो किसी प्रकार की नॉन कोम्यूनीकेबल बिमारियों जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह आदि से ग्रस्त हों।

क्‍या कहते हैं सिविल सर्जन :

सिविल सर्जन डॉ. दहिया ने जानकारी देते हुये बताया कि तीसरे चरण के टीकाकरण में कोविन पोर्टल पर लाभार्थी अपने आधार कार्ड, लाईसेन्स, पैन कार्ड, पासपोर्ट द्वारा डॉटा अपडेट करा कर कोविड-19 वैक्सीनेशन की अपनी पहली डॉज लगवा सकते है।

.

Please follow below social handles to get updates from Yamunanagar Hulchul
Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog

 

Yamunanagar, Yamunanagar Hulchul, Yamunanagar News, District Yamunanagar, Web News Portal in Yamunanagar