Home जिले के समाचार Yamunanagar : स्‍त्री व पुरुष 2 अलग-अलग पंख, विकास के लिए दोनों की जरूरत : सोमवती

Yamunanagar : स्‍त्री व पुरुष 2 अलग-अलग पंख, विकास के लिए दोनों की जरूरत : सोमवती

0
Yamunanagar : स्‍त्री व पुरुष 2 अलग-अलग पंख, विकास के लिए दोनों की जरूरत : सोमवती
Yamunanagar : महिला थाना प्रभारी सोमवती।

Yamunanagar Hulchul : Female and Male, both needed for development – Somvati

Yamunanagar, 4 March. महिला सम्मेलन आयोजन में महिला थाना प्रभारी सोमवती ने कहा कि समाज के 2 पंख है एक स्त्री व दूसरा पुरुष। यह दोनों पंख समान होंगे तभी समाज, देश व राष्ट्र व जिले का विकास होगा। नारी सशक्तिकरण नारी में अपरिमित शक्ति और क्षमताएं विद्यमान हैं।

उन्होंने कहा कि आज नारी अपने साहस के बल पर पूरे आत्म विश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है। नई सदी की नारी के पास कामयाबी के उच्चतम शिखर को छूने की अपार क्षमता है। दृढ इच्छा शक्ति एवं शिक्षा ने नारी मन को उच्च आकांक्षाएं, सपनों के सप्तरंग एवं अंतर्मन की परतों को खोलने की नई राह दी है।

हर क्षेत्र में महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। संस्कारों की जन्मदात्री नारी शक्ति ही है। इस मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि कोरोना अभी थमा नहीं है। मास्क जरूर पहनें। इसके अलावा महिलाएं भी मोटर व्हीकल एक्ट की पालना करें।

साथ ही साथ महिलाएं अपने मोबाइल में दुर्गा शक्ति एप जरूर डाउनलोड करे, यह आपातकालीन में रामबाण है। एप पर बटन दबाते ही पुलिस उसी लोकेशन पर सक्रिय होकर तुरंत कार्रवाई करेगी। प्ले स्टोर से इस एप को फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।

.

Please follow below social handles to get updates from Yamunanagar Hulchul
Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog