Home क्राईम हलचल Yamunanagar : भगोड़ा अपराधी गिरफ्तार

Yamunanagar : भगोड़ा अपराधी गिरफ्तार

0
Yamunanagar : भगोड़ा अपराधी गिरफ्तार
Yamunanagar : Arrest by Police

Yamunanagar Hulchul : Criminal Arrested

Yamunanagar, 5 March. पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देशानुसार कार्य करते हुए थाना सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी पुलिस टीम ने एक भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसको आज न्यायालय में पेश किया गया।

प्रबंधक थाना राम फल ने बताया ने बताया कि उप निरीक्षक जसवंत सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने आरोपी जयकुमार पुत्र सुबे सिंह वासी नागलखजूरी थाना जठलाना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायालय द्वारा दिनांक 16.05.2018 को भगोड़ा घोषित कर दिया था।

भगोड़े अपराधी जयकुमार के खिलाफ थाना शहर जगाधरी में आई.पी.सी. की धारा 174-ए के तहत मुकदमा दर्ज था। भगोड़े को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

.

Please follow below social handles to get updates from Yamunanagar Hulchul
Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog