Home जिले के समाचार Yamunanagar : समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाएं हुई सम्मानित

Yamunanagar : समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाएं हुई सम्मानित

0
Yamunanagar : समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाएं हुई सम्मानित
Yamunanagar : कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।

Yamunanagar Hulchul : Yamunanagar: Women honored for doing remarkable work in society

Yamunanagar, 7 March. सशक्त नारी सशक्त समाज इसी उपलक्ष में महिला दिवस के मौके पर आज सर्व जागरूक संगठन द्वारा प्रदेश की आज 51 महिलाओं को उनके क्षेत्र में अच्छा कार्य करने के चलते सम्मानित किया गया। जिसमें यमुनानगर की महिला डी.एस.पी. सुरेंद्र कौर मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची।

इस मौके पर सर्व जागरूक संगठन के राष्ट्रीय प्रधान डॉ. पायल रावत ने सभी महिलाओं को दिए गए सम्मान की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के 22 जिलों में से 1400 नॉमिनेशन में से 51 महिलाएं का चयन किया गया है। जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में अपना योगदान दिया है।

एक महिला को सशक्त बनाने के लिए सबसे पहले स्वस्थ समाज का निर्माण होना आवश्यक है, कि एक महिला के अधिकार व मूल्यों को ना मारा जाये। दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, यौन शोषण, असमानता, बलात्कार एवं घरेलू हिंसा ये सब हम कितने सालों से सुनते देखते आ रहे है यह सब महिला के अधिकार का दमन करते है और राष्ट्र को सांस्कृतिक, आर्थिक समाजिक तौर पर पीछे ढकेलते है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के बिना इस दुनिया की कल्पना करना ही असंभव है। कई बार महिलाओं के साथ पेशेवर जिंदगी में भेदभाव होता है। घर-परिवार में भी कई दफा उन्हें समान हक और सम्मान नहीं मिल पाता है। फिर वे संघर्ष कर करती हैं जबकि इस दुनिया को खूबसूरत बनाने में उनका ही सर्वाधिक योगदान है।

इस मौके पर महिला डी.एस.पी. सुरिंदर कौर, डॉ पायल रावत, भाजपा नेत्री संगीता सिंघल, रजनी सोनी, सी.डब्ल्यू.सी. मेंबर प्रीति जौहर, अलका गर्ग, नगर निगम की डिप्टी मेयर रेणुका कालड़ा, चंडीगढ़ से आई समाज सेविका दविंदर कौर को मुख्य रूप से सम्मानित किया गया।

.

Please follow below social handles to get updates from Yamunanagar Hulchul
Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog