Home धर्म | समाज Yamunanagar : महिला दिवस पर दादी ने लगाया पोती के नाम का पौधा

Yamunanagar : महिला दिवस पर दादी ने लगाया पोती के नाम का पौधा

0
Yamunanagar : महिला दिवस पर दादी ने लगाया पोती के नाम का पौधा
Yamunanagar : International Women's Day के उपलक्ष पर पौधा लगाते दादी व पौती।

Yamunanagar Hulchul : Grandmother planted grand daughter’s plant on Women’s Day

Yamunanagar, 7 March. महिला एवं बाल विकास विभाग की एक अनूठी मुहिम के तहत दादा ने अपनी पोती के नाम पर पौधारोपण किया। महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के आह्वान पर दादी ने अपनी पोती के नाम का पौधा लगाया और उस पौधे को अपनी पोती की तरह संभाल कर उसका पोषण करने की शपथ ली।

बाल विकास परियोजना अधिकारी संतोष नायर ने बताया कि जिले में महिला दिवस के उपलक्ष पर पौधारोपण कार्यक्रम करवाया गया है। इसमें बालिकाओं के नाम के पौधे लगाकर उन्हें सम्मान दिया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग एक कार्यक्रम अधिकारी रेनू चावला ने बताया कि जिस प्रकार से यह पौधा बढ़ेगा, उसी प्रकार से समाज में बालिकाओं और महिलाओं के सम्मान में भी वृद्धि होनी चाहिए और उन्हें उनके अधिकार मिलने चाहिए। समाज को जागरूक करने का यह एक छोटा सा प्रयास किया गया है।

.

Please follow below social handles to get updates from Yamunanagar Hulchul
Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog