Home जिले के समाचार Yamunanagar : कृष्णा व सिद्धिविनायक प्लाईवुड फैक्ट्री में आगजनी से बड़ा नुकसान

Yamunanagar : कृष्णा व सिद्धिविनायक प्लाईवुड फैक्ट्री में आगजनी से बड़ा नुकसान

0
Yamunanagar : कृष्णा व सिद्धिविनायक प्लाईवुड फैक्ट्री में आगजनी से बड़ा नुकसान
Yamunanagar : Fire in Plywood Factory in Yamunanagar

Yamunanagar Hulchul : 2 plywood factories caught fire in Yamunanagar, heavy damage in one night.

Yamunanagar, 12 March. गुरुवार व शुक्रवार की रात खजूरी रोड़ स्थित कृष्णा प्लाईवुड में आगजनी हो गई। रात करीब 2 बजे फैक्ट्री की ओर से सचिन ने इसकी सूचना दमकल विभाग व फैक्ट्री संचालक को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ी मौके पर पहुंची। सुबह साढे 5 बजे आग पर काबू पाया गया।

फैक्ट्री संचालक राघव मेहता के मुताबिक इस आगजनी से फिनिश वुड, फेस सैक्शन, 2 कोर ड्राई व 1 मेन प्रेस जल गई। उन्हें करीब 1 करोड़ रूपए का नुकसान हुआ है।

दूसरी आगजनी इसी फैक्ट्री के नजदीक सिद्धिविनायक प्लाईवुड में हुई। फैक्ट्री की ओर से मनोज ने अल सुबह करीब साढे 3 बजे दमकल विभाग को सूचना दी। कर्मियों सहित 2 गाडिय़ों ने सुबह करीब सवा 5 बजे आग पर काबू पाया। आग क्यों लगी इसके कारण न मालूम बताए गए हैं। दोनों की मामलों में दमकल और पुलिस जांच की बात कह रहे हैं।

.

Please follow below social handles to get updates from Yamunanagar Hulchul
Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog