Home धर्म | समाज Yamunanagar : भगवान परशुराम सामुदायिक केंद्र गोबिंदपुरी में कल होगी गोष्ठि

Yamunanagar : भगवान परशुराम सामुदायिक केंद्र गोबिंदपुरी में कल होगी गोष्ठि

0
Yamunanagar : भगवान परशुराम सामुदायिक केंद्र गोबिंदपुरी में कल होगी गोष्ठि
Yamunanagar : Brahmin Samaj's Meeting held at Radaur.

Yamunanagar Hulchul : Brahmins Meeting Tomorrow at Bhagwan Parashuram Community Center, Gobindpuri

Yamunanagar, 12 March. वर्ल्‍ड ब्राह्मण फैडरेशन के जिलाध्यक्ष एन.के. शर्मा के रादौर स्थित कार्यालय में ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों की एक मीटिंग हुई। जिसमें कल यमुनानगर भगवान परशुराम भवन में होने वाली जिला स्तरीय गोष्ठी में ज्यादा से ज्यादा ब्राह्मणों के भाग लेने पर जोर दिया गया। इसमें सभी ब्राह्मण संस्थाओं के प्रधान व अन्य पदाधिकारी बढ़चढ़ कर भाग लेंगे।

शर्मा ने बताया कि गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य हरियाणा सरकार द्वारा ब्राह्मण कल्याण आयोग का गठन कराने बारे जोर देना है। गोष्ठी को मुख्य रूप से वल्र्ड ब्राह्मण फैडरेशन के प्रदेधाश्यक्ष जिले सिंह पिचोलिया व राजेन्द्र कौशिक प्रभारी जोन 1 (अम्बाला, पंचकूला व यमुनानगर) सम्बोधित करेंगे।

इस अवसर पर सतीश शर्मा धोडंग, बबली वशिष्ठ सचिव ब्राह्मण सभा, रादौर, नीरज शर्मा जुब्बल, शुभम शर्मा, भूषण बापौली, पारस शर्मा, सुमित शर्मा, बिंदु शर्मा, कपिल पंडित विशेष रूप से उपस्थित थे।
.

Please follow below social handles to get updates from Yamunanagar Hulchul
Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog