Home धर्म | समाज Yamunanagar : दमकल केंद्र में भंडारे का हुआ आयोजन, सैंकड़ों ने ग्रहण किया प्रसाद

Yamunanagar : दमकल केंद्र में भंडारे का हुआ आयोजन, सैंकड़ों ने ग्रहण किया प्रसाद

0
Yamunanagar : दमकल केंद्र में भंडारे का हुआ आयोजन, सैंकड़ों ने ग्रहण किया प्रसाद
Yamunanagar : भक्तजन प्रसाद ग्रहण करते हुए

Yamunanagar Hulchul : Bhandara organized in fire station

Yamunanagar, 13 March. जिला दमकल अधिकारी प्रमोद दुग्गल ने बताया कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में हर वर्ष सभी कर्मचारियों के सहयोग से केंद्र में भंडारे का आयोजन किया जाता है। शनिवार सुबह सबसे पहले दमकल केंद्र में हवन किया गया।

जिसमें सभी कर्मचारियों ने आहुति डाली और सुख शांति की कामना की। साथ ही यह भी कामना की गई कि भारत समेत पूरे विश्व से कोरोना वायरस जैसी घातक महामारी खत्म हो जाए। उन्होंने कहा कि भगवान शिव से यह भी प्रार्थना की गई कि गर्मी में आगजनी की घटनाएं न हो।

क्योंकि गर्मी में आगजनी की घटनाएं बहुत ज्यादा होती हैं जिससे लोगों का काफी नुकसान होता है। वहीं किसानों की फसले भी जल जाती हैं जिससे उन्हें काफी नुकसान होता है। सच्चे मन से यदि भगवान शिव की अराधना की जाए तो सभी की हर मुराद पूरी होती है।

.

Please Bookmark Yamunanagar Hulchul Website Link.

.

Please follow below social handles to get updates from Yamunanagar Hulchul
Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog