Home Jagadhri Jagadhri : नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिनेश गोयल को मिली जान से मारने की धमकी

Jagadhri : नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिनेश गोयल को मिली जान से मारने की धमकी

0
Jagadhri : नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिनेश गोयल को मिली जान से मारने की धमकी

Yamunanagar Hulchul : Death Threat to Doctor

Jagadhri, 18 March. आई केयर सेंटर आंखों के अस्पताल संचालक एवं नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिनेश गोयल को पत्र भेज अज्ञात ने जान से मारने की धमकी दी है। यह पत्र डॉक्टर को अपने टेबल पर रखा हुआ मिला। इसकी शिकायत डॉक्टर ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

जगाधरी स्थित आई केयर सेंटर अस्पताल के डॉक्टर ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका जगाधरी में आई केयर सेंटर के नाम से आंखों का अस्पताल है। जहां वह रोजाना सैकड़ों लोगों की आंखों की जांच व उपचार करता है।

मंगलवार की शाम करीब सात बजे जब वह ओपीडी के लिए अपने ऑफिस में गया तो उसे अपने टेबल पर एक पत्र प्राप्त हुआ। जिसमें उसे अज्ञात ने जान से मारने की धमकी दी हुई थी। पत्र प्राप्त होने के बाद से वह और उसका परिवार भय महसूस कर रहा है।

डॉक्टर ने अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा देने की मांग की है। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पत्र किसने भेजा, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

.

Bookmark Yamunanagar Hulchul Website URL

Please follow below social handles to get updates from Yamunanagar Hulchul
Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog