Home Radaur Radaur : चाचा भतीजी ने जर्मनी में जीता मेंबर ऑफ पार्लियामेंट का चुनाव, रचा इतिहास

Radaur : चाचा भतीजी ने जर्मनी में जीता मेंबर ऑफ पार्लियामेंट का चुनाव, रचा इतिहास

0
Radaur : चाचा भतीजी ने जर्मनी में जीता मेंबर ऑफ पार्लियामेंट का चुनाव, रचा इतिहास

Yamunanagar Hulchul : Uncle-Niece Won the Election in Germany.

Radaur, 19 March. गांव अलाहर निवासी चाचा भतीजी की जोड़ी ने जर्मनी में मेंबर ऑफ पार्लियामेंट का चुनाव जीत कर इतिहास रचा है। राहुल कांबोज जर्मनी के हैसल स्टेट की फ्रैंकफोर्ट इंटरनेशनल सिटी से मेंबर ऑफ पार्लियामेंट चुने गए हैं जबकि उनकी भतीजी प्रीति कंबोज क्लस्टरबाग से मेंबर ऑफ पार्लिमेंट घोषित हुई है।

यह चुनाव 14 मार्च को हुआ था। जिसकी गिनती अभी जारी है।गिनती पूरी होने के बाद उन्हें मिलने वाली वोटों का आंकड़ा घोषित हो सकेगा। बता दे कि राहुल के भाई कपिल कंबोज भी 2016 में क्लस्टर बाग से मेंबर ऑफ पार्लियामेंट रह चुके हैं।

फोन पर बातचीत करते हुए राहुल के पिता राजकुमार कंबोज ने बताया कि 14 मार्च को हुए चुनाव में उनके बेटे राहुल कंबोज ने फ्रैंकफोर्ट इंटरनेशनल सिटी से फ्राईवीलर पार्टी से मेंबर ऑफ पार्लिमेंट का चुनाव लड़ा था। जबकि उनकी पोती कृति कंबोज ने एफडीपी पार्टी से मेंबर ऑफ पार्लियामेंट का चुनाव लड़ा। जिसके नतीजे आज घोषित किए गए हैं।

इन नतीजों में प्रीति कंबोज व राहुल दोनों को मेंबर ऑफ पार्लियामेंट घोषित कर दिया गया है।जर्मनी में 93 सीटों में से 31 सीटों पर अब चुनाव हुए हैं।यह पहली बार हुआ है जब फ्रैंकफोर्ट इंटरनेशनल सिटी से कोई भारतीय चुनाव जीता है। जिससे एक नया इतिहास बन गया है राहुल व कृति की जीत की सूचना जैसे गांव में पहुंची गांव में खुशी का माहौल है।

.

Bookmark Yamunanagar Hulchul Website URL

Please follow below social handles to get updates from Yamunanagar Hulchul
Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog