Home Yamunanagar Yamunanagar : 5 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Yamunanagar : 5 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

0
Yamunanagar : 5 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Yamunanagar : आरोपी को कोर्ट ले जाता स्टाफ।

Yamunanagar Hulchul : Youth arrested with 5g smack in Yamunanagar

Yamunanagar, 23 March. ए.एन.सी. ने 5 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एंटी नारकोटिक सेल इंचार्ज इंचार्ज इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर सतनाम सिंह, एएसआई राकेश, जसवीर सिंह हैप्पी, सुखविंदर सिंह व पंकज को शामिल कर टीम का गठन किया गया।

टीम ने एक को पकड़ तलाशी ली तो उसके पास से 5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान करनाल के कलसोरा निवासी मोहित के तौर पर हुई। आरोपी एकता विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट डॉक्टर सतेंदर पाल की मौजूदगी में कार्रवाई की मौका कार्रवाई की गई। मामले की पुष्टि करते पी.आर.ओ. चमकौर सिंह ने बताया कि एस.पी. कमलदीप गोयल नशे के खिलाफ है। उनके दिशा निर्देश पर पुलिस नियमित कार्रवाई कर रही है।

.

Other Social Handles of Yamunanagar Hulchul: Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog