Home Yamunanagar Yamunanagar : खदरी गांव के भोपाल सिंह बने कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन

Yamunanagar : खदरी गांव के भोपाल सिंह बने कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन

0
Yamunanagar : खदरी गांव के भोपाल सिंह बने कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन
Yamunanagar : Bhopal Singh Khadri

Yamunanagar Hulchul : Bhopal Singh of Khadri village became the chairman of the SSC.

Yamunanagar, 23 March. यमुनानगर जिले के गांव खदरी के पूर्व सरपंच व कर्मचारी चयन आयोग के लंबे समय से सदस्य रहे भोपाल सिंह खदरी कार्य कुशलता को देखते हुए आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। भोपाल के अतिरिक्त 5 अन्य को आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।

भोपाल सिंह की नियुक्ति से जिले में खुशी की लहर है। उनकी नियुक्ति के बाद भोपाल ने बताया कि उन्हें जो जिम्मेवारी सरकार द्वारा दी गई है व्यवस्था ईमानदारी व निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उनका कहना था कि आयोग का सदस्य रहते हुए भी उन्होंने ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन किया।

आयोग का सदस्य बनाए जाने से पूर्व भोपाल सिंह केंद्रीय जल शक्ति मंत्री रतनलाल कटारिया के साथ अपनी सेवाएं देते रहे। बचपन से ही सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले भोपाल संगठन के लिए भी कार्य करते रहें। इससे पूर्व भी कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य के रूप में उनकी कार्यप्रणाली को देखते हुए उन्हें दो बार सदस्य के रूप में उनके कार्य का विस्तार किया जा चुका है।

गौरतलब है कि भोपाल सिंह जिस समय सरपंच से उस समय उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी सम्मानित किया था। उस समय भोपाल सिंह प्रदेश के सभी पंचों सरपंचों में सबसे अधिक पढ़े लिखे सरपंच चुने गए थे।

.

Other Social Handles of Yamunanagar Hulchul: Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog