Home Partap Nagar Partap Nagar : 11वीं की छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघा दुष्कर्म करने वाले पर केस दर्ज

Partap Nagar : 11वीं की छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघा दुष्कर्म करने वाले पर केस दर्ज

0
Partap Nagar : 11वीं की छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघा दुष्कर्म करने वाले पर केस दर्ज

Yamunanagar Hulchul : Case lodged in Partap Nagar

Partap Nagar, 23 March. घुमाने के बहाने एक युवक युवती को अपने घर थाना प्रताप नगर के हड़ौली ले गया। आरोप है कि आरोपी ने युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर रात भर दुष्कर्म किया। आरोपी युवक ने 3 माह पहले ही युवती ने दोस्ती की थी।

आरोपी युवती को शादी करने का झांसा देकर बातचीत करता था। दुष्कर्म करने के बाद जब युवती की भाभी ने आरोपी से बातचीत की तो उसने पहले से शादीशुदा होने की बात कहकर शादी करने से मना कर दिया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

19 वर्षीय युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह क्षेत्र के एक गर्ल्ज स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। करीब 3 माह पहले उसकी मुलाकात हड़ौली निवासी सनीफ खान के साथ हुई थी। इसके बाद उसकी आरोपी के साथ दोस्ती हो गई। इसके बाद वे दोनों फोन पर बातचीत करने लगे।

इस दौरान आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर बातचीत की। 21 मार्च को आरोपी सनीफ खान ने उसे घर से घुमाने की बात कहकर अपने साथ ले गया। आरोपी उसे अपने घर हड़ौली ले गया। आरोप है कि वहां आरोपी सनीफ खान ने उसे कोई नशीली चीज सुंघा दी। इसके बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद रात भर वह आरोपी के घर रही।

इस दौरान आरोपी ने उससे रातभर दुष्कर्म किया। होश आने पर उसने आरोपी को विरोध जताया। तब आरोपी ने उससे शादी करने की बात कहीं। सुबह होने पर आरोपी उसे उसके गांव छोडक़र चला गया। घर जाकर उसने परिजनों को आप बीती सुनाई। उसकी भाभी ने जब आरोपी को फोन किया तो उसने उसे बताया कि वह पहले से शादीशुदा है। वह उससे शादी नहीं कर सकता है।

युवती का आरोप है कि आरोपी युवक ने उससे शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। इस शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी सनीफ खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 328, 376 के तहत नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्जकर लिया है। महिला थाना की जांच अधिकारी एस.आई. मेवा का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

.

Other Social Handles of Yamunanagar Hulchul: Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog