Home Yamunanagar Yamunanagar : शहीदों को याद कर किया नमन

Yamunanagar : शहीदों को याद कर किया नमन

0
Yamunanagar : शहीदों को याद कर किया नमन
Yamunanagar : भगत सिंह चौक पर उपस्थित न्‍यास के कार्यकर्ता। 

Yamunanagar Hulchul : Salutation to remember the martyrs.

Yamunanagar, 23 March. गऊ संवर्धन न्यास के कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर दीपक जलाकर भारत माता के वीर सपूतों भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को नमन किया। न्यास के अध्यक्ष रोहित चौधरी ने बताया कि हम उनके रास्ते पर चलकर पुन: देशभक्ति जगाकर एक बार फिर देश को देशविरोधी लोगों जिहादी तत्वों से बचाने की जरूरत पर काम करने का कार्य किया जाएगा। जिससे देश की रक्षा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

मातृभूमि के लिए बलिदान हुए इन महान सपूतों को देश कभी भुला नही सकता है। इनके सर्वोच्च बलिदान के कारण ही हम आज आजाद भारत में खुली हवा ले पा रहे है, इनका ऋण चुकाया नही जा सकता। मौके पर रोहित चौधरी, प्रदीप यादव,संजय मित्तल, उमेश चोपड़ा, विजय जेशवाल, सौरव गुलाटी, भूपेंद्र रोड़, भीष्म बक्शी, दिक्षित सलवान, संदीप गुप्ता, मनीष चौधरी, रवि तंवर आदि उपस्थित थे।

.

Other Social Handles of Yamunanagar Hulchul: Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog