Home Sadhaura Sadhaura : धमकी देकर नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने के आरोप में पिता गिरफ्तार

Sadhaura : धमकी देकर नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने के आरोप में पिता गिरफ्तार

0
Sadhaura : धमकी देकर नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने के आरोप में पिता गिरफ्तार

Yamunanagar Hulchul : Father arrested for threatening and raping minor daughter

Sadhaura, 23 March. नाबालिग बेटी के साथ जबरन बलात्कार करने के आरोप में सढौरा पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार किया है। 16 वर्षीया बेटी की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के अलावा धमकाने का मामला दर्ज किया है।

किशोरी के अनुसार 4 साल पहले उसकी माता की मृत्यु के बाद से ही उसके पिता ने उसके साथ जबरन बलात्कार करना शुरु कर दिया था। किसी को बताने पर वह उसकी जुबान काटने की धमकी देकर चुप करवा देता था। यही नहीं उसका बाप उसे दूध में गर्भ निरोधक गोलियां घोलकर जबरन पिलाता था।

घर में इस किशोरी के अलावा उसकी 2 छोटी बहनें व 1 भाई है। मां की मौत के बाद बाप ने किशोरी की पढ़ाई भी बंद करवा दी थी। तब से वह घर पर ही रहकर छोटे भाई-बहनों की देखरेख कर रही थी। बाहरी हिस्से में घर होने के कारण उनका गांव के लोगों से भी संपर्क कम ही था। जिस कारण यह किशोरी किसी को अपनी व्यथा नहीं बता पाई।

11 दिसंबर 2020 को भी आरोपी ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया था। इसी दौरान आरोपी 1 महिला के साथ विवाह करके उसे अपने घर लाया। किशोरी ने कुछ दिन पहले हिम्मत करके इस महिला को अपनी आप बीती बताई तो यह महिला उसे लेकर पुलिस के पास पहुंच गई।

एस.एच.ओ. दीदार सिंह ने बताया कि मेडिकल जांच में किशोरी के साथ बलात्कार किए जाने की पुष्टि हुई है। किशोरी की शिकायत पर उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

.

Other Social Handles of Yamunanagar Hulchul: Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog