Home Radaur Yamunanagar : हैल्थ पॉलिसी के नाम पर खाते से काटे 35 हजार

Yamunanagar : हैल्थ पॉलिसी के नाम पर खाते से काटे 35 हजार

0
Yamunanagar : हैल्थ पॉलिसी के नाम पर खाते से काटे 35 हजार
Yamunanagar : पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत दिखाते हुए।

Yamunanagar Hulchul : 35 thousand deducted from account in the name of health policy.

Yamunanagar, 25 March. खेड़ी रांगड़ान निवासी जलसिंह ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया है कि उसका खाता एक निजी बैंक में है और इस निजी बैंक के अधिकारियों ने उसके साथ फ्राड किया है। जल सिंह का कहना है कि उसके खाते से पैसे काटकर उसकी 7 प्रकार की हैल्थ पॉलिसी कर दी गई है।

जबकि उसने किसी एक पॉलिसी के लिए भी अपनी सहमति नहीं दर्ज करवाई है। इस तरह उसके खाते से लगभग 35 हजार रूपए काट दिए गए हैं। इस बारे जब उसने बैंक अधिकारियों से बात की तो वे उसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं।

राज मिस्‍त्री का काम करने वाले इस व्यक्ति का कहना है कि उसके पास तो इतने पैसे भी नहीं है कि वह किसी प्रकार की कोई पॉलिसी करवाता। बैंक ने धोखे से उसके नाम की हैल्थ पॉलिसी करवाकर 35 हजार रूपए उसके खाते से साफ कर दिए। जल सिंह ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए कहा कि कृप्या वे इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए बैंक को उसके पैसे वापिस खाते में डालने बारे दिशानिर्देश दें।

.

Other Social Handles of Yamunanagar Hulchul: Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog