Home Yamunanagar Yamunanagar : भगवान परशुराम निर्माणाधीन चौक को लेकर ब्राह्मण समुदाय गुस्से में, मिले मेयर से

Yamunanagar : भगवान परशुराम निर्माणाधीन चौक को लेकर ब्राह्मण समुदाय गुस्से में, मिले मेयर से

0
Yamunanagar : भगवान परशुराम निर्माणाधीन चौक को लेकर ब्राह्मण समुदाय गुस्से में, मिले मेयर से
Yamunanagar : मेयर से बातचीत करते ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारी।

Yamunanagar Hulchul : चौक निर्माण में कानूनी अड़चन आई तो भगवान परशुराम के नाम पर बनाएंगे भव्य द्वार या स्मारक – Mayor

  • लंबे समय से चल रही है भगवान परशुराम चौक बनाने की प्रक्रिया

  • जल्द हो भव्य द्वार का एस्टीमेट तैयार व निर्माण : त्यागी

Yamunanagar, 15 April. लंबे समय से आई.टी.आई. यमुनानगर के नजदीक भगवान परशुराम चौक को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर गत दिवस पी.डब्ल्यु.डी. द्वारा यहां बनाए गए फाउंडेशन को अवैध करार देकर तोडऩे के आदेश दिए थे। पी.डब्ल्यु.डी. के इन आदेशों के बाद ब्राह्मण समुदाय में रोष था। क्योंकि लंबे समय से तो ब्राह्मण संगठन इस चौक के लिए प्रयास कर रहे थे और अब इस प्रकार इसे अवैध करार दिये जाने से उनमें गुस्सा था।

कुछ समय पहले इस भगवान परशुराम चौक का शिलान्यास भी मेयर द्वारा किया गया था। उस समय यहां निगम के अधिकारी व क्षेत्र के पार्षद तथा अन्य ब्राह्मण संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। अब अचानक पी.डब्ल्यु.डी. ने इसे अवैध करार दिया तो ब्राह्मणों में गुस्सा आना स्वाभाविक था। इसी गुस्से के चलते गुरुवार को विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारी मेयर मदन चौहान से मिले और उनके समझ अपनी बात रखी।

Bhagwan Parshuram Chowk Yamunanagar, yamunanagar, yamunanagar hulchul, yamunanagar news, yamunanagar district, digital yamunanagar, about yamunanagar,
Yamunanagar : आई.टी.आई. के नजदीक शुरू किया गया Bhagwan Parshuram Chowk.

डी.सी. ने जारी किए थे चौक को तोडने के आदेश

गुरुवार को विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारी मेयर मदन चौहान से मिले। मेयर मदन चौहान ने इस दिशा में उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश चौक नहीं बनता तो यहां भगवान परशुराम के नाम पर स्वागत द्वार बनाया जाएगा।

बता दें कि वर्कशॉप रोड पर आई.टी.आई. के पास ससौली टी प्वाइंट पर भगवान परशुराम चौक बनाना प्रस्तावित हुआ था। चौक बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया था। लेकिन पी.डब्ल्यू.डी. द्वारा नगर निगम को नोटिस जारी करते हुए चौक को अवैध निर्माण बताते हुए हटाने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त मुकुल कुमार की ओर से भी 19 अप्रैल को चौक के तोडऩे के आदेश जारी किए गए।

चौक के तोड़ने के आदेश जारी होते ही ब्राह्मण संगठनों में रोष पनप गया। इसको लेकर वीरवार को भगवान परशुराम जन कल्याण समिति के सचिव व निगम पार्षद अभिषेक मौदगिल, भगवान परशुराम सेवा मंच के अध्यक्ष व जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य राकेश त्यागी, वार्ड नंबर 10 से पार्षद सुरेंद्र शर्मा, जगाधरी मंडल के महामंत्री प्रियंक कुमार शर्मा, जिला प्रमुख आई.टी. सेल एवं सोशल मीडिया युवा मोर्चा दीपक शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि अनिल काम्बोज, पार्षद राम आसरे भारद्वाज, उमेश आदि ने मेयर मदन चौहान से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि अगर भगवान परशुराम चौक को हटाया गया तो ब्राह्मण समाज चुप नहीं बैठेगा और सडक़ों पर आकार विरोध करेगा। भगवान परशुराम जन कल्याण समिति के सचिव अभिषेक मौदगिल ने मांग की कि अगर कोर्ट के ऑर्डर हैं कि चौक नहीं बनाया जा सकता तो यहां पर भगवान परशुराम के नाम से भव्य द्वार बनवाया जाए। ताकि ब्राह्मण समाज की भावनाओं को ठेस न पहुंचे।

भगवान परशुराम सेवा मंच के अध्यक्ष राकेश त्यागी ने महापौर मदन चौहान से भव्य द्वार का एस्टीमेट तैयार करवा निर्माण करने की मांग की। मेयर चौहान ने आश्वासन दिया कि भगवान परशुराम सर्वसमाज के पूजनीय हैं। यदि चौक निर्माण के कार्य में कोई कानूनी अड़चन आती है तो भगवान परशुराम के सम्मान और ब्राह्मण समाज के सम्मान में भगवान परशुराम के नाम स्वागत द्वार बनाया जाएगा।

.

Other Social Handles of Yamunanagar Hulchul: Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog