Home Yamunanagar Yamunanagar : महिला आयोग की चेयरपर्सन ने जिले का दौरा कर ली जानकारियां

Yamunanagar : महिला आयोग की चेयरपर्सन ने जिले का दौरा कर ली जानकारियां

0
Yamunanagar : महिला आयोग की चेयरपर्सन ने जिले का दौरा कर ली जानकारियां
Yamunanagar (Ravinder Punj) : हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती प्रीति भारद्वाज दलाल ने आज यमुनानगर जिला का दौरा करके महिला पुलिस थाना, वन स्टॉप सैंटर, वृद्घाश्रम, जिला कारागार और सढौरा पुलिस थाना में महिलाओ को दी जा रही सुविधाओ और सहयोग के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने इन सभी स्थानों पर महिलाओ की शिकायतो के समाधान की कार्यप्रणाली की गहनता से समीक्षा की और सुधार की आवश्यकता के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल से मुलाकात करके जिला में महिलाओ को दिए जा रहे सुरक्षा संरक्षण पर चर्चा की।
मीडिया से बातचीत के दौरान चेयरपर्सन ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में महिला आयोग के निरंतर प्रयासो से महिलाओ का आत्म विश्वास बहाल हुआ है और वह अपने विरुद्घ होने वाले अत्याचार और अन्याय के लिए आवाज उठाने लगी है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासो से सभी जिलो में महिला थाने स्थापित करके महिलाओ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के कारगर प्रयास किए गए है। सरकार और महिला आयोग महिलाओ की समस्याओ और उन पर होने वाले अत्याचार के समाधान के लिए पूरी तरह संवेदनशील है और उन्हे न्याय दिलवाने के त्वरित प्रयास किए जाते है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2020-2021 में महिला आयोग को प्राप्त हुए शिकायतो में से 92.06 प्रतिशत शिकायतो का निपटान किया जा चुका है और शेष पर कार्यवाही की जा रही है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से अब तक आयोग को लगभग 400 शिकायते प्राप्त हुई है और सभी शिकायतो पर कार्यवाही की जा रही है। इनमें से 200 से अधिक शिकायतो का निपटान भी किया जा चुका है।
मीडिया के एक प्रश्र के उत्तर में उन्होंने कहा कि लॉक डाऊन के बाद मार्च 2020 से घरेलू हिंसा व साईबर क्राईम की घटनाओ में बढौत्तरी दर्ज की गई है। दलाल ने महिला पुलिस थाने के दौरे के दौरान महिला सुरक्षा के लिए टोल फ्री नम्बर-1091 की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की और स्वयं फोन करके इसकी जांच की। कुछ खामिया पाई जाने पर सम्बन्धित कर्मचारियों को निर्देश भी दिए।
उन्होंने महिला थाने के रख-रखाव को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए और थाना प्रभारी सोमवती की कार्यशैली पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान संरक्षण एवं बाल विवाह निषेघ अधिकारी के कार्यालय में वैवाहिक विवादो से जुडे दो मामलो में दोनो पक्षो को सुना और उन्हे समझौते के लिए प्रेरित करने के प्रयास किए।
उन्होंने लालद्वारा क्षेत्र में स्थित वन स्टॉप सैंटर का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि महिलाओ व बेसहारा बच्चो को आऋय देने के लिए केन्द्र सरकार का यह एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। उन्होंने इस सैंटर की कार्य प्रणाली की समीक्षा की और विभिन्न मामलो में की गई कार्यवाही व जांच से सम्बन्धित दस्तावेजो के बेहतर रख-रखाव के लिए आवश्य सुझाव और निर्देश भी दिए।
उन्होंने जिला कारागार के दौरे के दौरान महिला कैदियो और बंदियो से मुलाकात की। उन्होंने महिलाओ के साथ-साथ जेल अधिकारियो से वहां पर उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओ, कानूनी सहयोग, स्वच्छता और चिक्तिसा सम्बन्धी सुविधाओ की भी जानकारी प्राप्त की। वृद्घाश्रम में रह रही महिलाओ के लिए उपलब्ध सुविधाओ की समीक्षा की और उनमें सुधार के लिए निर्देश भी दिए।
उन्होंने आज अपने इस दौरा कार्यक्रम के दौरान सढौरा पुलिस थाने का भी निरीक्षण किया और महिलाओ से जुडे मामलो में पुलिस द्वारा की जाने वाली जांच व कानूनी कार्यवाही की समीक्षा की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास की जिला कार्यक्रम अधिकारी रेनू चावला सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।