Home Yamunanagar Yamunanagar : इनरव्हील क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिक्षामंत्री ने 24 डॉक्टरों को किया सम्मानित

Yamunanagar : इनरव्हील क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिक्षामंत्री ने 24 डॉक्टरों को किया सम्मानित

0
Yamunanagar : इनरव्हील क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिक्षामंत्री ने 24 डॉक्टरों को किया सम्मानित
Yamunanagar : कार्यक्रम में मौजूद आयोजक, शिक्षामंत्री व मेहमान।

Yamunanagar (Ravinder Punj) : इनरव्हील क्लब जगाधरी यमुनानगर की ओर से डॉक्टर डे पर निजी होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर पहुंचे। उन्होंने क्लब की और आमंत्रित 24 डॉक्टरों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। उनकी कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए हौंसला अफजाई की।

गुर्जर ने कहा कि जीवन व मृत्यु इंसान नहीं भगवान के हाथ में है, लेकिन धरती पर डाक्टर को भी भगवान का दर्जा दिया गया है, क्योंकि वह भी मरीजों को बिना भेदभाव के जीवनदान देता है। सालभर से ज्यादा के कोरोना काल में तमाम डाक्टरों ने अपने जीवन को खतरे में डालकर कोविड मरीजों का इलाज किया। खुद भी संक्रमित हो गए। वहीं, कुछ निजी डाक्टरों ने कोविड ड्यूटी के बगैर भी मरीजों के प्रति अपना कर्त्तव्य निभाया। तमाम खतरा उठाते हुए गरीब मरीजों की जान बचाई। जो लोग पैसा नहीं दे सकते थे, उनका मुफ्त इलाज तक किया।

क्लब की डिस्ट्रिक्ट वाईस चेयरमैन अपेक्षा गर्ग ने बताया डॉक्टरों ने कोरोना काल में बहुत ही बेहतरीन काम किया है। अपने परिवार की चिंता छोड़ हजारों जान बचाई। अब भी वे शिद्दत से ड्यूटी को निभा रहे हैं। आयोजित कार्यक्रम में ईशा गांधी वासी प्रोफेसर कालोनी को प्रधान नियुक्त किया गया। सीनियर व सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी गांधी ने कहा कि वे अपने पद की जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। क्लब ने पढ़ाई लिखाई के लिए नौंवी की एक छात्रा रिया को गोद लिया, कोविड के कारण इस बच्ची के पिता चल बसे। क्लब चाहता है कि ये बच्ची और इसका परिवार विकसित हो।

नवनियुक्त प्रधान ईशा गांधी ने बताया कि डॉ डे के मौके पर सिविल अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ विजय दहिया, डॉ सुनील कुमार, डॉ पूनम चौधरी, डॉक्टर दीपिका गुप्ता, डॉक्टर विजय परमार, डॉक्टर वागीश गुटेन,  डॉ विजय विवेक, डॉ पुनीत कालड़ा, डॉ अश्विनी अलमाड़ी, डॉक्टर बुलबुल तहलान, डॉ चारू कालरा, डॉ अनूप गोयल, डॉ राजेश परमार, डॉक्टर छवि मेहता, डॉक्टर सचिन शर्मा, डॉक्टर गुंजित सिंह, डॉक्टर हितेश सिंह, डॉक्टर नवनीत लालर,  डॉ आशुतोष कुमार, डॉ अनुराग गुप्ता, डॉ विपिन गोंदवाल, डॉ छवि सैनी को सम्मानित किया गया। क्लब की और से पीडीसी डॉ सुनीता सलूजा, पीपी डॉक्टर इकबाल कौर, पीपी डॉक्टर करतार कौर, डॉक्टर नीलेश कोहली, डॉक्टर सलोनी ओबरॉय व डॉ दीपाली गर्ग मौजूद रहे।

.

Other Social Handles of Yamunanagar Hulchul are : Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog