Home Radaur Radaur : आज ही के दिन हर भारतवासी ने आजादी की खुली हवा में सांस ली : एस.डी.एम.

Radaur : आज ही के दिन हर भारतवासी ने आजादी की खुली हवा में सांस ली : एस.डी.एम.

0
Radaur : आज ही के दिन हर भारतवासी ने आजादी की खुली हवा में सांस ली : एस.डी.एम.
Radaur Hulchul : Independence Day Celebrations from Radaur
Radaur Hulchul : रादौर के एसडीएम सुरेन्द्र पाल सिंह रादौर की नई अनाज मंडी में आयोजित खंड स्तरीय 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर ध्वजारोहण किया तथा परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली।
खंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपमंडलाधीश सुरेन्द्र पाल सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज पूरा देश अपनी आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास से मना रहा है।
इस पावन अवसर पर मैं आप सबको दिल की गहराइयों से बधाई देता हूँ। आज से 74 साल पहले आज ही के दिन हर भारतवासी ने आजादी की खुली हवा में सांस ली थी। इसलिए यह हमारे लिए बड़े गर्व और गौरव का दिन है। इस अवसर पर मैं आजादी के लिए बलिदान देने वाले सब ज्ञात-अज्ञात अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
उन्होंने कहा कि आज हम उन राष्ट्र निर्माताओं, सीमा प्रहरी सैनिकों, वैज्ञानिकों, अन्नदाता किसानों, मेहनतकश कामगारों के प्रति भी गहन कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा, साहस और मेहनत के बल पर भारत को दुनिया की बड़ी शक्ति के रूप में खड़ा कर दिया है। मुझे इस बात पर भी गर्व है कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन में हरियाणा वासियों ने अग्रणी भूमिका निभाई है। सन 1857 की क्रांति तो अम्बाला छावनी से ही शुरू हुई थी।
हरियाणा के वीरों ने देश की सीमाओं की सुरक्षा में भी बड़े बलिदान दिए हैं। हमें गर्व है कि आज देश की सेना में हर दसवां सैनिक हरियाणा से है। हमारे सैनिकों ने 1962, 1965, 1971 के विदेशी आक्रमणों व आप्रेशन कारगिल युद्ध के दौरान वीरता की नई मिसाल पेश की है।
yamunanagar hulchul
Radaur Hulchul : Independence Day Celebrations from Radaur
आजादी के अमृत महोत्सव को हम कोविड-19 महामारी के दौर में मना रहे हैं। इस महामारी ने हमारे जीवन में खलल डाला है लेकिन यह हमारे मनोबल को तोड़ नहीं पाई है। अनेक कोरोना वॉरियर्स ने अपनी जान की परवाह न करते हुए महामारी से निपटने में महान सेवा की है। इस समय हरियाणा प्रदेश में भी तेजी से बदलाव और विकास हो रहा है
सुशासन से सेवा और भ्रष्टïाचार पर रोक के लिए ई-गवर्नेंस से गुड गवर्नेंस का अभियान आज परिवार पहचान पत्र तक पहुंच गया है। इस एक ही दस्तावेज के माध्यम से सब सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ घर द्वार पर ही मिलेगा। किसी भी संकट के समय हर नागरिक की समय पर मदद के लिए डायल-112 सेवा शुरू की।
परिवारों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना चलाई है। हरियाणा में गरीबी रेखा की वार्षिक आय सीमा एक लाख 20 हजार रुपये से बढाकर एक लाख 80 हजार रुपये तय की है ताकि ज्यादा से ज्यादा परिवारों को गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ मिले। उन्हें प्रधानमंत्री जन आरोग्य-आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का वार्षिक मुफ्त इलाज करवाने की सुविधा दी गई है। प्रदेश के सभी कोरोना मरीजों का ईलाज व टीकाकरण मुफ्त किया जा रहा है।
कोविड-19 महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों के पुनर्वास और सहायता के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना शुरू की गई है। किसानों की समृद्धि के बिना प्रदेश में खुशहाली नहीं आ सकती। इसलिए किसान हित सर्वोपरि हैं। हाल ही में कृषि-भूमि के आदान-प्रदान में किसानों को राहत देते हुए स्टांप शुल्क में छूट दी है।
एसडीएम ने कहा कि शिक्षा समाज और देश का भविश्य तय करती है। इसलिए कौशल व संस्कार से युक्त रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने के लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रदेश में वर्ष 2025 तक पूर्णत: लागू करने का बीड़ा उठाया है। प्रदेश में प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सुविधाएं देने के लिए 113 नए संस्कृति मॉडल स्कूल खोले गए हैं। प्रदेश के युवाओं की खेलों में उपलब्धियों का जिक्र होते ही हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।
हरियाणा के खिलाडिय़ों ने ओलम्पिक, कामनवैल्थ, ऐशियाई खेलों और अन्य अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपनी शारीरिक दक्षता और मानसिक दृढ़ता का लोहा मनवाया है। टोक्यो ओलम्पिक में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक, पहलवान रवि दहिया ने रजत और बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। हाकी में कांस्य पदक जीतने वाली टीम में हमारे दो खिलाड़ी सुरेन्द्र कुमार और सुमित कुमार शामिल हैं। महिला हॉकी टीम में तो 9 खिलाड़ी हरियाणा की हैं, जिन्होंने अपने दमखम और कौशल से सबका मन जीता है।
महिलाओं को सुरक्षा के साथ-साथ उन्हें आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पंचायती राज संस्थाओं में उन्हें पुरुषों के समान 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया है। वृक्ष हमें प्राणवायु आक्सीजन देते हैं। सरकार ने इसके लिए विशाल पौधारोपण कार्यक्रम चलाया हुआ है। विकास का रास्ता गांव के गलियारों से होकर गुजरता है।
इसलिए गांवों का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों को डिजिटल बनाने के लिए ग्राम दर्र्शन पोर्टल शुरू किया है। ग्रामीणों को उनकी सम्पत्ति का मालिकाना हक देने के लिए सभी गांवों को लाल डोरा मुक्त करने की योजना चलाई है। गांवों में पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश के हर घर में नल से जल पहुंचाया जा चुका है। अंत में स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर मैं आप सभी को पुन: बधाई और शुभकामनाएं देता हूं और अपेक्षा करता हूं कि आप सब देश की एकता व अखंडता को बनाये रखने के लिए सदाचार, ईमानदारी तथा नैतिकता से देश के नवनिर्माण में अपना अमूल्य योगदान देेंगे। मंच का संचालन सुदेश बंसल ने किया।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यातिथि ने परेड की सलामी ली और तिरंगा झंडा फहराया। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसे देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए।
मार्च पास्ट में एमएलएन कॉलेज एनसीसी के बच्चों की टुकडी प्रथम, राजकीय मॉडल संकृति वरिष्ठ माद्यमिक विद्यालय रादौर की टुकडी द्वितीय व आईपीसी स्कूल एनसीसी की टुकडी तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजकीय मॉडल संकृति वरिष्ठ माद्यमिक विद्यालय रादौर प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल व हरि ओम शिव ओम पब्लिक स्कूल रादौर द्वितीय व मुकंद लाल नेशनल स्कूल तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर सहीद की पत्नी श्रीमती वीना सैनी को मुख्याअथिति द्वारा समानित भी किया गया। अन्त में विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों को एसडीएम सुरेन्द्र पाल सिंह ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
yamunanagar hulchul
Radaur Hulchul : Independence Day Celebrations from Radaur
इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री कर्ण देव काम्बोज, रादौर के तहसीलदार सुरेश कुमार, नायब तहसीलदार कुवरदीप, बीडीपीओ कवरभान नरवाल, खण्ड शिक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र, एसएमओ डॉ विजय परमार, डॉ पालवी, कानूनगों सतीश गोयल, सीडीपीओ रेणु शर्मा, सुपरवाइजर वन्दना कंबोज, मार्किट कमेटी सचिव जयसिंह, अध्यापक राकेश पांचाल, पवन कुमार, नायब सिंह, नगर पालिका सचिव मोहित कुमार, रादौर के थाना प्रबंधक कृष्ण लाल, सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, अंकुश काम्बोज, पम्मी, मान सिंह आर्य, सुरेंद्र चीमा, विनोद सिंगला, डॉ ऋषि पाल सैनी, सुशील बत्रा, परमजीत, धनपत सैनी, ईश्वर पलाका, आदित्य, वीरेंदर, कृष्ण आर्य, नसीब सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।