Home Yamunanagar Yamunanagar : महान कीर्तन दरबार का हुआ आयोजन

Yamunanagar : महान कीर्तन दरबार का हुआ आयोजन

0
Yamunanagar : महान कीर्तन दरबार का हुआ आयोजन
Yamunanagar Hulchul : सम्मानित करते संत जगमोहन सिंह।

गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400वें प्रकाश पुरब को समर्पित कीर्तन दरबार

Yamunanagar Hulchul : गुरु नानक सेवा मिशन यमुनानगर एवं खाद्य आपूर्ति व्यापार संघ हरियाणा की ओर से गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400वें प्रकाश पुरब को समर्पित महान कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। सेवा पंथी डेरा संतपुरा में यह महान कीर्तन दरबार बड़ी श्रद्धा, उत्साह व भावना के साथ मनाया गया।

इसमें भाई बलप्रीत सिंह जी लुधियाना, भाई अमनदीप सिंह जी गुरुद्वारा माता कौलां जी श्री अमृतसर, भाई अमुलदीप सिंह व भाई हरप्रीत सिंह सेवा पंथी डेरा संतपुरा ने गुरुवाणी शब्द कीर्तन गायन कर गुरु तेग बहादुर साहिब के जीवन बारे जानकारी दी। रागियों व कथा वाचकों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को अपने माता-पिता की इज्जत करने, दूसरों के साथ अदब से पेश आने और बड़ों का सम्मान करने बारे ज्ञान दिया। जिससे श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।

Yamunanagar Hulchul
Yamunanagar Hulchul : कीर्तन करते रागी।

मंच संचालन गोविंद सिंह भाटिया ने निभाया। उन्होंने बताया कि गुरु तेग बहादुर जी की शहादत की मिसाल दुनिया के इतिहास में कहीं नहीं मिलती। इनकी शहादत निजी कारणों से नहीं बल्कि विश्व भर के लोगों को अपना धार्मिक हक दिलवाने हेतु हुई थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश सेठ, कंवलप्रीत सिंह, रविंद्र सिंह दुआ, रमनदीप सिंह, अवतार सिंह, ओट आसरा सोसायटी, योगेश कुमार ने विशेष सहयोग किया। सेवा पंथी डेरा संतपुरा के संत जगमोहन सिंह जी ने संगत का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के दौरान लंगर अटूत बरताया गया।
.
Social Handles of Yamunanagar Hulchulare :Youtube|Facebook|Twitter