Home Jagadhri Yamunanagar : तलवारबाजी में अंडर 14 व 17 आयु वर्ग में हुई प्रतियोगिता

Yamunanagar : तलवारबाजी में अंडर 14 व 17 आयु वर्ग में हुई प्रतियोगिता

0
Yamunanagar : तलवारबाजी में अंडर 14 व 17 आयु वर्ग में हुई प्रतियोगिता
Yamunanagar Hulchul : प्रतियोगिता के बाद उपस्थित विजेता खिलाड़ी।

Yamunanagar Hulchul : सैक्टर 17 के कम्युनिटी सैंटर में जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें अंडर 14 व 17 आयु वर्ग और सीनियर लडक़े-लड़कियों के मुकाबले हुए। एसोसिएशन के जिला सेक्रेटरी अवधेश कुमार, प्रमीत संधू कोषाध्यक्ष व अनिल कंबोज ने इस प्रतियोगिता की देखरेख की।

प्रतियोगिता में बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया। फॉयल अंडर 14 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक अरनव, रजत पदक पॉर्थ व कांस्य पदक देवांश और विश्वजीत का रहा। साबरे अंडर 14 में स्वर्ण पदक भव्य, रजत पदक हरसिमर, कांस्य पदक देव सिंह और हरजप का रहा। लड़कियों में स्वर्ण पदक आयुषी, रजत पदक अश्विन, कांस्य पदक जैसवीन ने अपने नाम किया।

अंडर-17 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक अरनव, रजत पदक पार्थ, कांस्य पदक दिव्यांश और अंश का रहा। वहीं इसी आयु वर्ग में साबरे में स्वर्ण पदक अजय, रजत पदक भव्य, कांस्य पदक वरुण और हरसिमर के नाम रहा। अंडर-17 वर्ग में लड़कियों में तेजस्वनी, अवनी व नितिका तथा ई.पी. में ईशीका ने पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रमन सिंह व बलजीत सिंह बत्रा ने विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित किया।

.
Social Handles of Yamunanagar Hulchulare :Youtube|Facebook|Twitter