Home Yamunanagar Yamunanagar : विद्यार्थियों ने ली सतर्कता जागरुक्ता की शपथ

Yamunanagar : विद्यार्थियों ने ली सतर्कता जागरुक्ता की शपथ

0
Yamunanagar : विद्यार्थियों ने ली सतर्कता जागरुक्ता की शपथ
Yamunanagar Hulchul : प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी!

देश की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक विकास में प्रमुख बाधा भ्रष्टाचार : अभिषेकराज

Yamunanagar Hulchul : डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सतर्कता जागरुक्ता कार्यक्रम का आयोजन सैन्ट्रल बैंक के सौजन्य से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्राध्यापक विजय काशिव ने की तथा संचालन डी.ए.वी. शाखा के कार्यकारी प्रबंधक मुकेश गोयल ने किया। मुख्‍य अतिथि के रूप में बैंक के मुख्‍य प्रबंधक अभिषेक राज गुप्ता नेे भाग लिया।

विजय काशिव ने कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह हर साल मनाया जा रहा है और सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन के साथ मेल खाता है, जिन्हें उच्च ईमानदारी के व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। वर्ष 2022 तक जो कि हमारी स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ है, एक नया भारत बनाने के लिए भारत सरकार के दृष्टिकोण की खोज में, केंद्रीय सतर्कता आयोग का उद्देश्य भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के बारे में व्यापक रूप से जनता में जागरूकता पैदा करना है।

अभिषेक राज गुप्ता ने कहा कि हमारे देश के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक विकास में भ्रष्टाचार प्रमुख बाधा है। इसके खिलाफ सरकार, नागरिक और निजी क्षेत्र के लोगों को एकजुट होकर प्रयास करना होगा तभी हम भ्रष्टाचार को खत्म कर सकते हैं। भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई लडऩे के लिए हर नागरिक को सतर्कता और ईमानदारी का दृढ़ निश्चय करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि कहा कि कि युवा शक्ति के द्वारा भ्रष्टाचार का उन्मूलन आसानी से किया जा सकता है।

यदि शुरू से ही छात्रों के अन्दर भ्रष्टाचार को मिटाने की बात घर कर गयी तो फिर आगे चलकर वे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करेंगे। इस अवसर विद्यार्थियों और अध्यापकों को सतर्कता जागरुक्ता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान थाली व दीपक सजावट की प्रतियोगिता का भी आयोजिन किया गया, जिसमें विजय रहने वाले विद्यार्थियों को मुख्‍य अतिथि ने पुरुस्कार देकर सम्‍मानित किया।