Home Yamunanagar Yamunanagar : स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में हुआ वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन

Yamunanagar : स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में हुआ वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन

0
Yamunanagar : स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में हुआ वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन
Yamunanagar Hulchul : विजेता बच्चों को सम्मानित करते अध्यापक।

Yamunanagar Hulchul : यमुना नगर कैंप क्षेत्र में स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में 19 वीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़ चढक़र भाग लिया। शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष विमल वर्मा, सरिता कंबोज एवं निदेशक विमर्श कांबोज द्वारा किया गया।

खेलों में शॉट पुट में आदित्य प्रथम, यश भारती द्वितीय व वंश कांबोज तृतीय रहे। बैलून रेस में तनिष्क प्रथम, संजीव द्वितीय रहे। हर्डल रेस में साजिद प्रथम, अक्षत द्वितीय व हर्ष गोमला तृतीय रहेञ। 100 मीटर दौड़ में अक्षरा प्रथम, रूपाली द्वितीय व आंचल तृतीय स्थान पर रही। प्रधानाचार्या अंजलि शर्मा ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
.
Social Handles of Yamunanagar Hulchul are :Youtube|Facebook|Twitter