Home Yamunanagar Yamunanagar : 75वाँ अमृत महोत्सव 17 से 23 दिसम्बर तक

Yamunanagar : 75वाँ अमृत महोत्सव 17 से 23 दिसम्बर तक

0
Yamunanagar : 75वाँ अमृत महोत्सव 17 से 23 दिसम्बर तक
Yamunanagar : Deputy Commissioner Parth Gupta giving information.

Yamunanagar Hulchul : जल ही जीवन है, जल है तो कल है। इस को ध्यान में रखते हुए आजादी के 75वाँ अमृत महोत्सव के तहत नमामि गंगा परियोजना के अतंर्गत कार्यक्रमों की श्रृंखला में नदियों का उत्सव मनाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि युमना नदी के लिए हरियाणा राज्य के यमुनानगर में महोत्सव 17 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक मनाया जा रहा है।

उपायुक्त ने बताया कि यदि नदिया स्वच्छ होगी तो पर्यावरण स्वच्छ रहेगा और स्वच्छता से जीवन निरोगी होगा। उन्होंने बताया कि 17 दिसम्बर 2021 को प्रात: 9.30 बजे हनुमान मन्दिर, जमुना घाट, नजदीक कनाल रैस्ट हाउस यमुनानगर में नदियों के उत्सव का उद्घाटन समोराह होगा जिसमें दीपोत्सव, श्रमदान व आरती होगी तथा इस उत्सव में यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोडा मुख्य अतिथि होगें। इस प्रकार 17 दिसम्बर को ही प्रात: 10 बजे गांव फतेहगढ, बुडिया, गांव जयधर व सब्जी मंडी यमुनानगर में ड्राईग व स्लोगन प्रतियोगिताएं स्कूलों में होगी।

उन्होंने बताया कि 18 दिसम्बर  2021 को प्रात: 7.30 बजे कनाल रेस्ट हाउस यमुनानगर से  मैराथन दौड, इसी दिन प्रात: 8.30 बजे जगाधरी में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने आगे बताया कि 19 दिसम्बर 2021 को प्रात 6 बजे तेजली खेल स्टेडियम में योगा व मेडिटेशन कार्यक्रम तथा इसी दिन यानि 19 दिसम्बर को ही प्रात: 9 बजे गांव बुडिया फतेहगढ, कलानौर व गुमथला राव में स्कूलों में भाषण व यमुना महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाऐगें।
दूसरी ओर हथनी कुंड बैराज परिमण्डल जगाधरी, यमुनानगर के अधीक्षक अभियंता आर.एस. मित्तल ने बताया कि 21 दिसम्बर 2021 को प्रात: 10.30 बजे तेजली खेल स्टेडियम जगाधरी में पौधारोपण कार्यक्रम इसी दिन सायं 4 बजे डी.ए.वी गल्र्स कालेज यमुनानगर के आडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगे जिसमें उपायुक्त पार्थ गुप्ता मुख्य अतिथि होगें। उन्होंने यह भी बताया कि 23 दिसम्बर  2021 को सायं 5.30 बजे हनुमान मन्दिर यमुना घाट नजदीक कनाल रेस्ट हाउस यमुनानगर में आरती व दीपोत्सव होगा।
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने सभी का आह्वान किया है कि भारत की नदियों के उत्सवों की कडी में यमुना नदी के लिए यमुनानगर में 17 दिसम्बर से  23 दिसम्बर 2021 तक आयोजित महोत्सव में बढ-चढ कर भाग ले।