Home Jagadhri Jagadhri : अग्रवाल सभा का हुआ गठन

Jagadhri : अग्रवाल सभा का हुआ गठन

0
Jagadhri : अग्रवाल सभा का हुआ गठन

Jagadhri Hulchul : अग्रवाल सभा जिला यमुनानगर, जगाधरी रजिस्टर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन रामनिवास गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्रवाल सभा जिला यमुनानगर, जगाधरी की बैठक का आयोजन जगाधरी सिविल लाइन स्थित कार्यालय पर किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से संस्था के प्रधान के तौर पर मनोज गुप्ता जगाधरी को प्रधान चुना गया व उप प्रधान पद के लिए राजेश मस्करा, अश्विनी सिंगला, संदीप बंसल, संदीप गोयल, ललित गुप्ता, प्रवीण अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, डी.सी. गर्ग, अमित गोयल को चुना गया। संस्था के मीडिया प्रभारी की जिम्मेवारी कपिल मनीष गर्ग छछरौली को दी गई।

मैनेजर पद के लिए अक्षय अग्रवाल को चुना गया महासचिव पद के लिए कृष्ण सिंगला, सचिव पद के लिए अमित गर्ग, विपिन सिंगला, नरेश सिंगला, सुमित गुप्ता ,पंकज मित्तल, नवीन गोयल, को चुना गया। कोषाध्यक्ष पद पर विकास बंसल जगाधरी व संस्था के कानूनी सलाहकार के रूप में सुशील गर्ग एडवोकेट, आदेश गुप्ता एडवोकेट को चुना गया।

ऑर्गेनाइजिंग सेक्टरी रादौर से विनोद सिंगला, सढौरा से गगन गोयल, प्रताप नगर से मुदित बंसल, सरस्वती नगर पुनीत बिंदल, जठलाना से दीपक अग्रवाल, मनोज बंसल, यमुनानगर कैंप एरिया से नीरज गुप्ता, रादौर से पंकज गुप्ता को चुना गया। अग्रवाल सभा जिला यमुनानगर, जगाधरी रजिस्टर्ड के प्रधान मनोज गुप्ता ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा से निभाएंगे, अग्रवाल समाज के सभी लोगों को इक_ा लेकर चलने का पूरा प्रयास करेंगे और अग्रवाल समाज को आगे बढाऐंगें।

.
Social Handles of Yamunanagar Hulchul are :Youtube|Facebook|Twitter