Home Jagadhri Jagadhri : सैकड़ों हुए भाजपा में शामिल

Jagadhri : सैकड़ों हुए भाजपा में शामिल

0
Jagadhri : सैकड़ों हुए भाजपा में शामिल

 Jagadhri Hulchul : शिक्षा एवं वन पर्यटन मंत्री कंवरपाल ने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों युवाओं को पटका पहनाकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया। हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की नीति पर चलते हुए आज उन्होंने जगाधरी शहर के ओल्ड कोर्ट रोड़ वार्ड नम्बर 5 से सैकड़ों युवाओं को भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया।

यह सभी युवा कांग्रेस व इनेलो पार्टी की नीतियों से दुखी होकर भारतीय जनता पार्टी में आज शामिल हुए हैं, शामिल होने वाले में गौतम सिंघल, मोहित, लक्ष्मण बादल, अंकित, गुरप्रीत, किशोर कुमार, आकाश, निशांत, जगदीश, कल्याण, शिवकुमार, चंद्रमोहन, हरबंस, संजय,राजेश, कृष्ण ,तुषार, रवींद्र, अजय, प्रेमकुमार,सहित सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल हुए,  गौतम सिंघल को भाजपा युवा मोर्चा जगाधरी मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया।

शिक्षा मंत्री  कंवरपाल  ने कहा कांग्रेस व इनेलो कि देश विरोधी नीतियों से परेशान होकर इन सभी युवाओं ने भाजपा का दामन थामा। भारतीय जनता पार्टी मैं सबका साथ सबका विकास सब का विश्वास और सब का प्रयास हमारी पार्टी पीएम मोदी व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में सभी नीतियों को अपनाकर ही आगे बढ़ती आई है। हमारे युवा देश को आगे बढ़ाने में सबसे अहम भूमिका निभाते हैं।
भारतीय जनता पार्टी युवाओं के लिए नए से नए स्त्रोत का निर्माण करती है जिससे युवा अपने-अपने क्षेत्र में आगे बढ़ते हैं और देश व प्रदेश के लिए कार्य करते हैं हरियाणा की मिट्टी में बहुत से ऐसे युवा हैं जिन्होंने अपने प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश का नाम भी पूरे विश्व में रोशन किया है।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ,जगाधरी मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष निश्चल चौधरी, मंडल महामंत्री सीमा गुलाटी ,मंडल महामंत्री प्रियंक शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल गढ़ी बंजारा,जिला उपाध्यक्ष रामपाल नम्बरदार,उपाध्यक्ष रोबिन, अशोक कुमार ,योगेंद्र वर्मा,व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग साथ रहे।.
Social Handles of Yamunanagar Hulchul are :Youtube|Facebook|Twitter