Home Yamunanagar Yamunanagar : 4 दिसम्बर तक गन्ना डालने वाले किसानों को मिलेगी तुरंत पेमेंट – डी.सी.

Yamunanagar : 4 दिसम्बर तक गन्ना डालने वाले किसानों को मिलेगी तुरंत पेमेंट – डी.सी.

0
Yamunanagar : 4 दिसम्बर तक गन्ना डालने वाले किसानों को मिलेगी तुरंत पेमेंट – डी.सी.
Yamunanagar Hulchul : उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने आज प्रदेश के सबसे बड़े शुगर मिल सरस्वती शुगर मिल का दौरा कर किसानों व शुगर मिल से सम्बंधित व्यवस्थाओं और समस्याओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने गहनता से शुगर मिल की व्यवस्थाओं को जांचा।  उन्होंने वहां पर मौजूद गन्ना लेकर आये किसानों से बात भी की और समस्याओं को जाना। उपायुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को तुरंत समस्याओं के समाधान के निर्देश दिये।
उपायुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि किसानों को गन्ने की पेमैंट जल्द से जल्द करें। इस पर सचदेवा ने बताया कि कोई भी किसान 4 दिसम्बर तक की पेमेंट अपना टोकन देकर ले सकता है। किसानों को पेमेंट देने के लिए दिन निर्धारित किए हुए है और किसान अपने निर्धारित दिन में आकर 4 दिसम्बर तक की पेमेंट ले सकता है।
उपायुक्त ने शुगर मिल के चीफ आपरेटिंग आफिसर एसके सचदेवा, सीनियर वाईस प्रेसीडेंट डीपी सिंह से शुगर मिल के सम्बंध में विस्तृत जानकारी ली और पूरी मिल की विजिट कर प्रोसेसिंग की पूर्ण रूप से जानकारी ली।
शुगर मिल के चीफ ओपरेटिंग एसके सचदेवा ने उपायुक्त को आश्वस्त किया कि किसानों को पेमेंट से सम्बंधित कोई भी समस्या नही आने दी जाएगी व सभी किसानों का गन्ना खरीदा जाएगा। उन्होंने किसानों का आह्वïान किया कि गन्ने को साफ सफाई कर ही मिल में लाए और पर्ची आने के बाद ही गन्ने की कटाई करें। उन्होंने कहा कि किसान इधर-उधर गन्ना न बेचें। सभी किसानों का गन्ना समय रहते खरीदा जाएगा।
इस अवसर पर जगाधरी के एसडीएम सुशील कुमार, उप कृषि निदेशक डॉ. जसविन्द्र सिंह सैनी, सहायक गन्ना विकास अधिकारी सुरजभान, वरिष्ठï उप प्रधान सरस्वती शुगर मिल डॉ. डीपी सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।