Home Yamunanagar Yamunanagar : 15 कर्मचारियों व 20 कचरा बिनने वालों को नगर निगम ने किया सम्मानित

Yamunanagar : 15 कर्मचारियों व 20 कचरा बिनने वालों को नगर निगम ने किया सम्मानित

0
Yamunanagar : 15 कर्मचारियों व 20 कचरा बिनने वालों को नगर निगम ने किया सम्मानित
  • 5 वार्डों के 15 कर्मचारियों व 20 कचरा बिनने वालों को नगर निगम ने किया सम्मानित 

  • नेहरू पार्क में आयोजित किया गया सम्मान समारोह का आयोजन

Yamunanagar Hulchul : शहर को स्वच्छ व साफ बनाने को अपने वार्ड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को अब नगर निगम द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके हर वार्ड तीन कर्मचारियों को चुना जाएगा। जो अपने वार्ड में सबसे बेहतर काम कर रहे हैं। इसी संबंध में बुधवार को नेहरू पार्क में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया।

इसमें नगर निगम मुख्य साफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चौपड़ा, सीटीएल मंगलेश कुमार, टीसीओ (टाउन कमेटी ऑर्गेनाइजेशन) हेमलता, सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा व सफाई निरीक्षक अमित कांबोज ने वार्ड नंबर 8, 9, 10, 11 और 15 में नवंबर माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किय गया। इनके अलावा नगर निगम में रजिस्टर्ड कचरा बिनने वालों को भी कंबल व पीपीई किट देकर उनका सम्मान किया गया। इस सम्मान समारोह का आयोजन नगर निगम महापौर मदन चौहान व निगमायुक्त अजय सिंह तोमर के निर्देशों पर किया गया।

सीटीएल मंगलेश कुमार ने बताया कि शहर को साफ व सुंदर बनाने में हमारे स्वच्छता प्रहरी दिन रात लगे हुए है। कड़ाके की ठंड में भी यह अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटते। इनका उत्साह और सम्मान बढ़ाने को लेकर नगर निगम द्वारा अब इन्हें सम्मानित किया जा रहा है। नवंबर माह में हर वार्ड में बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों का चयन किया गया है।
बुधवार को निगम की ओर से वार्ड नंबर 8, 9, 10, 11 और 15 के चयनित कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।  इसमें वार्ड नंबर आठ में पहले स्थान पर वीना, दूसरे स्थान पर सुनील व तीसरे स्थान पर सुरेंद्र को पुरस्कृत किया गया। इसी तरह वार्ड नंबर नौ में संदीप प्रथम, सन्नी द्वितीय व संदीप तृतीय स्थान पर रहे। वार्ड नंबर 10 में मेहर चंद पहले, संदीप दूसरे व सरजीत तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, वार्ड नंबर 11 में विक्की ने सबसे बेहतर काम कर पहला स्थान हासिल किया।
संजय ने दूसरा और अजय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह वार्ड नंबर 15 में राम चंद्र पहले, विजय दूसरे व संदीप तीसरे स्थान पर रहें। इन सभी कर्मचारियों को नगर निगम अधिकारियों द्वारा पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा कचरा बिनने वाले खुशी व मुस्कान ग्रुप की दस-दस सदस्यों को निगम द्वारा कंबल व पीपीई किट वितरित की गई।
मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह व सुरेंद्र चौपड़ा ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में हमारा शहर अच्छी रेंकिंग पर आए, इसके लिए हमारा हर स्वच्छता प्रहरी प्रयासरत है। शहरवासियों को भी हमारे इस प्रयास में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे खुले व नालियों में कचरा ने फेंके। डस्टबिन में कचरा डाले। मौके पर सहायक सफाई निरीक्षक सुमित बेंस, सहायक सफाई निरीक्षक कृष्ण कुमार, रणबीर सिंह आदि मौजूद रहें।