Home Yamunanagar Yamunanagar : छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए किया प्रोत्साहित

Yamunanagar : छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए किया प्रोत्साहित

0
Yamunanagar : छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए किया प्रोत्साहित

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, देवधर की छात्राओं ने जीएनजी काॅलेज का किया भ्रमण

Yamunanagar Hulchul : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, देवधर की छात्राओं ने शहर के गुरू नानक गल्र्स काॅलेज का भ्रमण किया। इस अवसर पर प्रो डाॅ गीतू खन्ना ने बताया कि स्कूल की छात्राओं को काॅलेज के विभिन्न विभागों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें काॅलेज की गतिविधियों से भी अवगत करवाया गया।

काॅलेज प्रिंसिपल डाॅ अनु अत्रेजा ने छात्राओं को प्रोत्साहन के शब्द कहें। उन्होंने उन्हें लगन से पढ़ाई करने और जीवन में उंचाईयों को छूने के लिए प्रेरित किया और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर स्कूल की अध्यापिकाएं दिव्या और रेखा मौजूद रही। अध्यापिका दिव्या ने कहा कि आज छात्राओं द्वारा काॅलेज के किए गए भ्रमण से इन्हें उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए प्रोत्साहन मिला है।

आज इन्हें काॅलेज के बारे में जानने का मौका मिला है। इससे वे अपनी उच्च शिक्षा के लिए अग्रसर रहेंगी। इस अवसर पर सभी स्कूल की छात्राओं को काॅलेज की तरफ से जलपान करवाया गया और काॅलेज की मैगनीज वार्षिक पत्रिका उपहार स्वरूप दी गई।

.
Social Handles of Yamunanagar Hulchul are :Youtube|Facebook|Twitter