Home Yamunanagar Yamunanagar : सूर्य के उत्तरायण पर सूर्य के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का मिलता है अवसर: गांधी

Yamunanagar : सूर्य के उत्तरायण पर सूर्य के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का मिलता है अवसर: गांधी

0
Yamunanagar : सूर्य के उत्तरायण पर सूर्य के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का मिलता है अवसर: गांधी
  • जीएनजी कॉलेज में मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में ऑनलाइन सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Yamunanagar Hulchul : गुरू नानक गर्ल्स कॉलेज के योगा एंड फिटनेट क्लब की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस और मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में ऑनलाइन सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सामूहिक रूप से कॉलेज स्टाफ सदस्यों और छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ मीनाक्षी गुप्ता ने बताया कि कॉलेज निर्देशिका डॉ वरिन्द्र गांधी और प्रिंसिपल डॉ अनु अत्रेजा के दिशा निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरूआत डॉ वरिन्द्र गांधी ने सभी को मकर सक्रांति की बधाई देते हुए की। उन्होंने कहा कि आज देशभर में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। इस पर्व को बीहू, पोंगल, उत्तारयणी और खिचड़ी सज्ञान के नाम से भी मनाया जाता है। सूर्य के उत्तरायण होने के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला यह त्योहार सूर्य के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर भी है। कोरोना के मध्य नजर यह कार्यक्रम कॉलेज परिसर में खुले मैदान में एक स्थान पर नहीं सकता था इसलिए यह कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किया गया है।

डॉ मीनाक्षी गुप्ता ने बताया कि केरोना काल में इम्यूनिटी बढ़ाने के उद्देश्य से भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक दृष्टि से, सूर्य नमस्कार को प्रतिरक्षा विकसित करने और जीवन शक्ति में सुधार करने के लिए जाना जाता है। जो महामारी की आज की इस स्थिति में लोगों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। सूर्य के संपर्क में आने से मानव शरीर को विटामिन डी मिलता है। जिसे दुनियाभर की सभी चिकित्सा शाखाओं में व्यापक रूप से मान्यता मिली है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ गीतू खन्ना, मोनिका चौपड़ा, गुरविन्द्र कौर और नीलिमा का योगदान सरहानीय रहा।

.
Social Handles of Yamunanagar Hulchul are :Youtube|Facebook|Twitter