Home Yamunanagar Yamumnanagar : पोर्टल पर 31 जनवरी तक करवाये फसलों का पंजीकरण – उपायुक्त

Yamumnanagar : पोर्टल पर 31 जनवरी तक करवाये फसलों का पंजीकरण – उपायुक्त

0
Yamumnanagar : पोर्टल पर 31 जनवरी तक करवाये फसलों का पंजीकरण – उपायुक्त
Parth Gupta, DC Yamunanagar

Yamunanagar Hulchul : उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने किसानों का आह्वïान किया है कि वे 31 जनवरी तक अपनी फसलों का पंजीकरण मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अवश्य करवाये। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने तथा मंडी में फसल की बिक्री के लिए इस पोर्टल पर फसल का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।

उपायुक्त ने बताया कि किसान अपने नजदीक स्थित कॉमन सर्विस सेंटर/ अटल सेवा केंद्र पर जाकर 31 जनवरी तक मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीकरण करवाये। फसलों के पंजीकरण के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है। किसान मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 31 जनवरी, 2022 तक अपनी फसलों का पंजीकरण करवाये। इस पोर्टल पर पंजीकरण करवाने वाले किसानों को ही सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसके अलावा पंजीकरण करवाने से जिला में बुआई क्षेत्र की जानकारी मिलेगी, जिसके आधार पर फसल खरीद की जायेगी।