Home Yamunanagar Yamunanagar : टिवनसिटी को इंदौर की तरह साफ व सुंदर बनाने की कवायद शुरू

Yamunanagar : टिवनसिटी को इंदौर की तरह साफ व सुंदर बनाने की कवायद शुरू

0
Yamunanagar : टिवनसिटी को इंदौर की तरह साफ व सुंदर बनाने की कवायद शुरू
  • इंदौर की सफाई व्यवस्था का राज जानने महापौर व आयुक्त सेनिटेशन कमेटी के साथ हुए रवाना

  • इंदौर निगमायुक्त व अन्य अधिकारियों से जानी सफाई व्यवस्था की कार्यप्रणाली

  • इंदौर की कार्यप्रणाली जानकर टिवनसिटी में करेंगे लागू- महापौर

Yamunanagar Hulchul : स्वच्छ सर्वेक्षण में इंदौर लगातार नंबर एक स्थान पर आ रहा है। इंदौर की तरह अपनी टिवनसिटी भी सुंदर, साफ व स्वच्छ बने। इसलिए वहां की कार्यप्रणाली को जानने के लिए मंगलवार को नगर निगम महापौर मदन चौहान, आयुक्त अजय सिंह तोमर, वरिष्ठ उप महापौर प्रवीण शर्मा, सेनिटेशन कमेटी के सदस्यों व निगम के अन्य आला अधिकारियों के साथ चार दिन के दौरे पर रवाना हो गए।

हवाई जहाज के माध्यम से इंदौर पहुंचे महापौर, निगमायुक्त व अन्य पर वहां के प्रशासनिक अधिकारियों व शहर के मौजिज लोगों ने फूलों की मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने इंदौर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल व अधिकारियों के साथ वहां की कार्यप्रणाली के बारे में विचार विमर्श किया।

महापौर मदन चौहान ने कहा ‌कि इंदौर शहर देश का सबसे सुंदर व साफ शहर है। हर बार स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर वन आता है। इंदौर को सबसे साफ व सुंदर बनाने में  नगर निगम प्रशासन इंदौर की कार्यप्रणाली क्या है। इसे जानने के लिए चार दिन के दौरे पर इंदौर आए है। ताकि यहां की कार्यप्रणाली को अपने शहर में लागू कर अपनी टिवनसिटी को भी इंदौर की तरह साफ व सुंदर बना सके।
इसको लेकर नगर निगम आयुक्त इंदौर प्रतिभा पाल व अन्य प्रशासन अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिसमें इंदौर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि कचरा उठान को लेकर  हमने सीएनजी ऑटो व ई-रिक्शा लगाए हुए है। इसके अलावा जिन होटल, रेस्टोरेंट, अस्पताल व मैरिज पैलेस से अधिक मात्रा में कचरा निकलता है। वे इसका स्वयं निस्तारण करते है। उन्होंने बताया कि 2018 के बाद हमने अपना इंफ्रास्ट्रक्चर बदला है। पहले जो गाड़ियां थी, उनका स्वरूप बदला है। सूखा व गीला कचरे के लिए पार्टिशन बने हुए है।
इसके अलावा नियमित रूप से सफाई होती है। लोग  स्वच्छता के प्रति जागरूक है। सभी स्थानों पर डस्टबिन की व्यवस्था है। लोग खुले में कचरा नहीं फेंकते। कचरा डालने के लिए वे डस्टबिन का ही इस्तेमाल करते है। डस्टबिन से भी रोजाना कचरा साफ किया जाता है। इसके अलावा भी शहर को साफ रखने में अहम योगदान देने वाली कई अन्य बातें इंदौर निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने उन्हें बताई।
महापौर मदन चौहान व निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि इंदौर दौरा चार दिन का है। इस दौरान इंदौर में कचरा निस्तारण प्लांट व अन्य गतिविधियों में भाग लिया जाएगा। इंदौर दौरे पर महापौर मदन चौहान के साथ निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर, वरिष्ठ उप महापौर प्रवीण शर्मा, उप महापौर रानी कालड़ा, उप निगम आयुक्त अशोक कुमार, उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा, अकाउंट ऑफिसर विशाल कौशिक, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, अनिल नैन, सुरेंद्र चौपड़ा, सेनिटेशन कमेटी के सदस्य एवं पार्षद ‌अभिषेक मोदगिल, सविता कांबोज, संकेत प्रकाश आदि मौजूद रहे।