Home Yamunanagar Yamunanagar : सेवा पंथी डेरा संतपुरा में आयोजित हुआ सालाना गुरमत समागम

Yamunanagar : सेवा पंथी डेरा संतपुरा में आयोजित हुआ सालाना गुरमत समागम

Yamunanagar Hulchul : यमुनानगर विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष को सरोपा भेंट करते संत जगमोहन सिंह।
  • 51 श्री अखंड पाठ साहिब की हुई संपूर्णता, कथा और कीर्तन श्रवण कर झूमी संगत

  • डेरा में 18 से 23 अगस्त तक चला कार्यक्रम, सोमवार को हुआ अमृत संचार

Yamunanagar Hulchul : सेवा पंथी डेरा संतपुरा यमुनानगर में 18 अगस्त से 23 अगस्त तक सालाना गुरमत समागम एवं महान कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए सेवा पंथी डेरा संतपुरा के संत जगमोहन सिंह ने बताया की सचखंड वासी ब्रहम ज्ञानी श्रीमान 108 संत पंडित निश्चल सिंह जी महाराज की 43वीं पावन बरसी एवं सचखंड वासी श्रीमान 108 संत तरलोचन सिंह जी महाराज की 31वीं पावन मीठी याद में यह कीर्तन दरबार आयोजित किया गया।
sewa panthi dera santpura yamunanagar hulchul (1)
Yamunanagar Hulchul : कीर्तन करते रागी।
कीर्तन दरबार में सेवा पंथी महापुरुष, उदासी, निर्मले एवं अन्य संप्रदायों के महापुरुषों के अलावा गुरु घर से प्रसिद्ध विद्वानों ने गुरमत विचार रखे। इस दौरान रागी जत्थे गुरबानी कीर्तन से संगतों को निहाल किया। जगमोहन जी ने बताया कि सोमवार सुबह 51 श्री अखंड पाठ साहिब की संपूर्णता और अमृत संचार हुआ। सुबह 3 बजे से शाम 5 बजे तक दीवान सजाए गए। जिसमें दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक संत समागम हुआ।
Yamunanagar Hulchul : कीर्तन का आनंद लेती संगत।

संत पंडित निश्चल सिंह जी महाराज ने पूरे देश में शिक्षा और धर्म की जगाई अलख

संत जगमोहन ने बताया कि संत पंडित निश्चल सिंह जी महाराज महान समाज सेवी थे। उन्होने पूरे देश में शिक्षा और धर्म का प्रचार-प्रचार किया। उन्होंने कहा कि हमें संतों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपना जीवन सार्थक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संत तरलोचन सिंह जी महाराज ने पंडित जी के कार्यों को और आगे बढ़ाने का काम किया। समागम के दौरान यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा और नगर निगम मेयर मदन चौहान ने भी माथा टेका। जिनका संत जगमोहन सिंह ने सरोपा भेंट कर सम्मान किया।
Yamunanagar Hulchul : कीर्तन का आनंद लेती संगत।

पंथ प्रसिद्ध रागियों व कथा वाचकों ने किया संगतों को निहाल

सोमवार को सुबह 51 श्री अखंड पाठ साहिब की हुई संपूर्णता और अमृत संचार का आयोजन हुआ। कीर्तन दरबार में भाई अमनदीप सिंह जी हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, भाई सुरेंद्र सिंह जी, भाई नछित्तर सिंह जी हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, रंधावा से संत हरि सिंह जी, संत बाबा अमीर सिंह जी जबदी टकसाल लुधियाना, भाई मनजोत सिंह जी, भाई तेजपाल सिंह जी, भाई हरप्रीत सिंह जी, भाई जसकरण सिंह जी पटियाला, मीरी पीरी खालसा यमुनानगर, ज्ञानी जसपाल सिंह जी लुधियाना ने कथा एवं अपने कीर्तण के माध्यम से लोगों को भाव विभोर कर झूमने पर मजबूर कर दिया। समागम में इंदौर, पटना, दिल्ली, लुधियाना और जिलाभर की संगत ने माथा टेक गुरु घर का आशीर्वाद लिया। बच्चों से लेकर बुजुगों तक ने गुरु महिमा सुनी और आशीर्वाद लिया। लंगर इंचार्ज संत कमलजीत सिंह ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए पूरे समागम के दौरान लंगर बरताया गया। लोगों की सहूलियत के लिए जोड़ा घर, पानी के स्टाल, वाहन खड़े करने के लिए उचित स्थान का प्रबंध किया गया था।
Yamunanagar Hulchul : लंगर छकती संगत।
. Social Handles of Yamunanagar Hulchulare :Youtube|Facebook|Twitter

NO COMMENTS

Exit mobile version