Home स्कूल | कॉलेज ब्लॉक स्तरीय खेलों में छाए हरीओम शिवओम शिवओम पब्लिक स्कूल के खिलाडी

ब्लॉक स्तरीय खेलों में छाए हरीओम शिवओम शिवओम पब्लिक स्कूल के खिलाडी

यमुनानगर/रादौर। रादौर ब्लॉक की ओर से गांव जठलाना में ब्लॉक स्तरीय खेलों का आयोजन किया गया। इसमें ब्लॉक स्तर के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में हरीओम शिवओम शिवओम पब्लिक स्कूल रादौर के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के मैनेजमेंट सदस्य पंकज चमरोडी ने बताया कि स्कूल के छात्र सूरज ने 200 मीटर दौड में दूसरा पार्थ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 14 आयु वर्ग की 400 मीटर दौड में पंकज  व सूरज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 1400 मीटर दौड में दिलावर ने ब्लॉक रादौर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अंडर 19 आयु वर्ग की कब्बडी प्रतियोगिता में स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। 17 आयु वर्ग व 14 आयु वर्ग की वॉलीवॉल प्रतियोगिता में स्कूल की टीम ने ब्लॉक स्तर पर पहला स्थान प्राप्त कर जिला स्तरीय खेलों के लिए  अपना स्थान पक्का किया। स्कूल की पिं्रसिपल अमित शुक्ला व मैनजमेंट के चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह, रजनीश क ांबोज, विनोद शर्मा, पंकज कांबोज चमरोडी ने विजेता बच्चों क ो शुभकामनाएं देते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जीत हासिल करने का आशीर्वाद दिया।

NO COMMENTS

Exit mobile version