एडवोकेट डीपी गोयल शिक्षा सम्मान व श्री रामनारायण पर्यावरण मित्र सम्मान की हुई शुरुआत
यमुनानगर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैम्प में विज्ञान एवं पर्यावरण प्रश्नोत्तरी, साइंस मॉडल मेकिंग, साइंस डाक्यूमेंटेशन व इनोवेटिव आइडिया प्रतियोगितायें आयोजित करवाई गई।
इन प्रतियोगिताओं को विज्ञान प्रसार नोयडा, सी वी रमन विज्ञान क्लब यमुनानगर, हरियाणा विज्ञान मंच रोहतक, जामुन इको क्लब, सृष्टि अहमदाबाद, हनिबी नेटवर्क अहमदाबाद व राष्ट्रीय नवप्रवर्तन फाउंडेशन के सौजन्य से करवाया गया। विद्यालय में विज्ञान व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए ‘एडवोकेट श्री डी पी गोयल शिक्षा सम्मान’ व पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए ‘श्री रामनारायण पर्यावरण मित्र सम्मान’ की शुरुआत की गयी। इस समान के अंतर्गत विजेता विद्यार्थी को स्मृति चिन्ह व मैरिट प्रमाणपत्र से सम्मानित किया जाएगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री परमजीत गर्ग ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया व शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिताओं के समन्वयक विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल व निर्णायक के रूप में राकेश मल्होत्रा, चंद्रशेखर व संतोष रानी रहे। साइंस मॉडल मेकिंग, इनोवेटिव आइडिया व विज्ञान पर्यावरण प्रश्नोत्तरी में अरुण, बिट्टू, खुशी, ज्योति, मनीष, सहिल व मोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नेहा, काजल, रेखा, अर्चना, गायत्री, सौरभ, राजन ने द्वितिय स्थान प्राप्त किया।
जिले के कोने-कोने की खबरों के लिए क्लिक करें : www.yamunanagarhulchul.com
