Home जिले के समाचार वीरवार को हुए 10 इंपाउंड सहित 75 वाहनों के चालान

वीरवार को हुए 10 इंपाउंड सहित 75 वाहनों के चालान

yamunanagar hulchul police challan
यमुुनानगर। लॉकडाउन में बेवजह घरों से बाहर निकलने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। वीरवार को 75 वाहनों के चालान किए गए। इनमें से 10 वाहनों को इंपाउंड किया गया है। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। लोग घरों से बाहर न निकले और लॉकडाउन का पालन करें। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला पुलिस ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाही कर रही है, जो लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। इसलिए जिला पुलिस का सहयोग करें। इस समय प्रत्येक व्यक्ति के लिए मॉस्क अनिवार्य है। यदि जरूरी होने पर घरों से निकलते हैं तो मॉस्क का प्रयोग अवश्य करें।

NO COMMENTS

Exit mobile version