Home देश | प्रदेश | बाजार हलचल Yamunanagar : हुड्डा ने दी वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रावती को भावभीनी श्रद्धांजलि

Yamunanagar : हुड्डा ने दी वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रावती को भावभीनी श्रद्धांजलि

#YamunanagarHulchul, #यमुनानगरहलचल, Yamunanagar Hulchul, Chandigarh, Chandravati,

चंडीगढ़ हलचल। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रावती के निधन पर गहरा शोक जताया है। हुड्डा का कहना है कि चंद्रावती के निधन से देश और प्रदेश की राजनीति को कभी ना पूरी होने वाली क्षति पहुंची है।

उनकी ईमानदारी, कर्मठता और सेवा भाव ही उनकी पहचान थी। चंद्रावती जी उच्च सिद्धांतों की पालना करते हुए, उच्च पदों को सुशोभित करने वाले विरले नेताओं में से थीं। उन्होंने अधिवक्ता, विधायक, सांसद, उप-राज्यपाल समेत कई बड़े पदों पर रहकर देश की सेवा की।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि चंद्रावती के साथ उनके घनिष्ठ पारिवारिक संबंध रहे। चंद्रावती जी ने उनके पिताजी स्वर्गीय रणबीर सिंह हुड्डा के साथ भी काम किया था। हमें भी उनके साथ काम करने का मौका प्राप्त हुआ। चंद्रावती का आशीर्वाद हमेशा हमारे परिवार पर बना रहा।

नेता प्रतिपक्ष ने स्वर्गीय चंद्रावती को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की।

NO COMMENTS

Exit mobile version